बाल धोने के बाद आप भी कर रहे हैं ये गलतियां तो कभी नहीं रुकेगा हेयर फॉल
बाल धोने के बाद आप भी कर रहे हैं ये गलतियां तो कभी नहीं रुकेगा हेयर फॉल
अगर बाल धोने के बाद आप ये कुछ गलतियां कर रहे हैं तो इससे वे जड़ से कमजोर होते हैं और फिर हेयर फॉल की परेशानी शुरू होती है। डॉक्टर बता रही हैं कि बाल धोने के बाद आमतौर पर लोग कौन सी गलतियां करते हैं।
Published : Jun 17, 2026 07:23 pm IST, Updated : Jun 17, 2026 07:23 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
हेयर फॉल की हर बार वजह सिर्फ तनाव, खाना पान और प्रदूषण ही नहीं होता है। कई बार इसके पीछे आप खुद ज़िम्मेदार होते हैं। अगर बाल धोने के बाद आप ये कुछ गलतियां कर रहे हैं तो इससे वे जड़ से कमजोर होते हैं और फिर हेयर फॉल की परेशानी शुरू होती है। डॉक्टर हंसा योगेंद्र बता रही हैं कि बाल धोने के बाद आमतौर पर लोग कौन सी गलतियां करते हैं।
2/5Image Source : MAGNIFIC
गीले बालों में कंघी: अगर हेयर वॉश के बाद आप भी अपने गीले बालों को कंघी कर रहे हैं तो यह आदत हेयर थिनिंग का कारण बन सकती है। इसलिए गीले बालों में कभी भी कंघी न करें। पहले बालों को हल्का सुखाएं जब बाल 80 प्रतिशत तक सूख जाएं तब चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
गीले बालों में हाई हीट का इस्तेमाल: अगर आप गीले बालों को सुखाने के लिए हमेशा हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे बाल जड़ों से कमजोर हो सकते हैं। कभी कभार हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ठीक है लेकिन उसे हमेशा की आदत न बनाएं। हेयर ड्रायर का इस्तेमाल दूरी से ही करें।
4/5Image Source : unsplash
तौलियों से बालों को जोर से रगड़ना: अगर आप भी बाल धोने के बाद तौलियों से बालों को जोर से रगड़ते हैं तो फ्रिक्शन की वजह से क्यूटिकल्स डैमेज होते हैं। इस वजह से बाल रूखे और बेजान होते हैं। इसलिए अपने बालों को सुखाने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर तौलिया या या सॉफ्ट कॉटन के कपड़े का इस्तेमाल करें।
5/5Image Source : MAGNFIC
गीले बालों को टाइट बांधना: अगर आप भी गीले बालों को टाइट बांधते हैं तो इससे आपके बाल और कमजोर होते हैं। गीले बाल पहले से ही कमजोर होते हैं ऐसे में टाइट पुलिंग से बाल तेजी से डैमेज होते हैं इसलिए गीले बालों को कभी भी टाइट न बांधें।