भाई दूज के लिए होना है तैयार तो जाह्नवी कपूर के दिवाली लुक से लें इन्स्पिरेशन, दिखेंगी बला की खूबसूरत
भाई दूज के लिए होना है तैयार तो जाह्नवी कपूर के दिवाली लुक से लें इन्स्पिरेशन, दिखेंगी बला की खूबसूरत
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। जिसमें बहने अपने भाई के लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन बहने खूब तैयार होकर भाई को तिलक ल
Published : Nov 01, 2024 03:01 pm IST, Updated : Nov 01, 2024 03:01 pm IST
1/6Image Source : INSTAGRAM
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। जिसमें बहने अपने भाई के लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन बहने खूब तैयार होकर भाई को तिलक लगाकर आरती करती हैं। अगर आप भी भाई दूज के दिन खूबसूरत लगना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर का ये दिवाली और कुछ बेहतरीन ट्रेडिशनल इंस्टाग्राम लुक्स आज़माएं।
2/6Image Source : social
जाह्नवी कपूर दिवाली के दिन लाइट पिंक और ग्रीन कलर की शेयर नेट वाली साड़ी और डीपनेक ब्लाउज पहने नज़र आईं। इस साड़ी में जाह्नवी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उन्होंने ब्राउन शेड मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था। खुले बाल और कानों में झुमके उनके लुक को और भी अलहदा दिखा रहे थे।
3/6Image Source : social
दूसरे लुक के लिए जाह्नवी ने लेवेंडर कलर की टिशू सिल्क साड़ी पहनी थी। इस लुक में वो किसी साऊथ ब्यूटी से कम नहीं लग रही थीं। हेवी वर्क वाले ब्लाउज़ के साथ कुंदन का इयररिंग और मिनिमल मेकअप के साथ बालों में मोगरे का गज़रा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
4/6Image Source : social
इस समय जाह्नवी जो भी ऑउटफिट पहनी हैं वो ट्रेंड और फैशन का हिस्सा बन जाता है। इस गोल्डन साड़ी में वो किस अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। साथ ही ये ट्रेडिशनल नोज़पिन ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। आप भाई दूज के लिए इस तरह का लुक भी क्रिएट कर सकते हैं।
5/6Image Source : social
अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है तो आप इस लाल रंग की साड़ी के साथ भी जा सकती हैं। लाल साड़ी और हरा ब्लाउज़ ये एवरग्रीन कॉम्बिनेशन है जो हमेशा अच्छा ही लगता है।
6/6Image Source : social
अगर आपको मॉर्डन बोल्ड लुक चाहिए तो आप शिमरी साड़ी का लुक ट्राई कर सकती हैं। इस साड़ी में जाह्नवी बेहद गलैमरस लग रही हैं।