अगर आपके हेयर भी ठंड के मौसम में होने लगते हैं फ्रिजी तो रूखे बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान उपाय
अगर आपके हेयर भी ठंड के मौसम में होने लगते हैं फ्रिजी तो रूखे बालों से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान उपाय
सर्दियों में बाल बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं। बालों के ज़्यादा ड्राई होने के पीछे स्ट्रेटनर या कर्लर जैसे हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल भी शामिल है। ऐसे में मुंबई के द एस्थेटिक क्लीनिक की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ। रिंकी कपूर है बता रही हैं कि सर्दियों में अपने बालों को रुखा और फ्रिज़ी होने से कैसे बचा सकते हैं।
Published : Dec 18, 2024 11:55 pm IST, Updated : Dec 19, 2024 12:03 am IST
1/5Image Source : social
सर्दियों में स्किन के साथ बालों की हालत भी बेहद खराब हो जाती है। सर्दियों में बाल बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं और फिर ये आसानी से टूट कर उलझने लगते हैं। सर्दियों में बालों के ज़्यादा ड्राई होने के पीछे स्ट्रेटनर या कर्लर जैसे हेयर स्टाइलिंग टूल्स का रेगुलर इस्तेमाल, केमिकल युक्त हेयर केयर का इस्तेमाल भी शामिल है। ऐसे में मुंबई के द एस्थेटिक क्लीनिक की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ। रिंकी कपूर है बता रही हैं कि आप सर्दियों में अपने बालों को रुखा और फ्रिज़ी होने से कैसे बचा सकते हैं।
2/5Image Source : social
अगर आप भी बालों को बार-बार धोने के आदी हैं तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए। बाल बहुत ज़्यादा धोने से प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। इससे आपके बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। अपने बालों को हफ़्ते में एक या दो बार से ज़्यादा न धोएँ।
3/5Image Source : social
ब्लो ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर और कर्लिंग वैंड जैसे बहुत ज़्यादा हीट स्टाइलिंग टूल्स आपके बालों को नुकसान पहुँचाते हैं। ज़रूरी न हो तो इन हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपको इन टूल्स का इस्तेमाल करना ही है, तो हमेशा पहले से हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगा लें। यह आपके बालों को क्षतिग्रस्त और कमज़ोर होने से बचाने में मदद कर सकता है।
4/5Image Source : social
अपने बालों को गर्म पानी से भूलकर भी न धोएं। बेहतरीन परिणाम के लिए हमेशा अपने बालों को ठंडे पाने से धोएं। यह आपके बालों की नमी को लॉक करने में मदद करता है जिससे वे कोमल और चमकदार बनते हैं।
5/5Image Source : social
बालों के लिए सल्फेट्स, पैराबेंस, ट्राइक्लोसन और अल्कोहल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि ये आपके बालों को रूखा बना सकते हैं। इसके बजाय, ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिनमें प्राकृतिक तत्व हों जो आपके बालों को स्वस्थ बनाते हों।