1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बढ़ती उम्र में भी त्वचा रहेगी जवां, बस डाइट में शामिल करें लें ये Anti Aging जूस

बढ़ती उम्र में भी त्वचा रहेगी जवां, बस डाइट में शामिल करें लें ये Anti Aging जूस

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jul 20, 2025 12:32 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 12:37 pm IST
लोग खुद को जवां बनाए रखते के लिए क्या-क्या नहीं करते। बाजार में मिलने वाले मंहगे और कैमिलकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो दवाईंयों का भी सेवन करते हैं। लेकिन इसके साइड-इफेक्ट्स भी हैं। वहीं जूस की मदद से आप नेचुरल तरीके और बिना किसी साइड-इफेक्ट्स से अपनी बढ़ती उम्र की समस्या को दूर कर सकते हैं। ताजे फलों का जूस स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में बेहद फायदेमंद है। वैसे तो जूस कई फल और सब्जियों से बनाए जाते हैं। लेकिन कुछ फलों के जूस इतने कमाल के होते हैं कि इनकी खूबी जानकर आप रोजाना इन जूस को पीना शुरू कर देंगे। इन फलों के जूस से आपके चहरे पर ग्लो आएगा
1/5 Image Source : SORA AI

खीरे का जूस: खीरा एक प्रकार का प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। खीरे के रेगुलर सेवन से शरीर का मॉइस्चराइजर बना रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हर दिन एक गिलास खीरे का जूस पीने से बढ़ती उम्र में होने वाली प्रॉब्लम से निजात मिलता है। खीरे में कैफिक और एस्कॉर्बिक एसि़ड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खीरे में मौजूद ये तत्व शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
2/5 Image Source : SORA AI

चुकंदर का जूस: चुकंदर का रस विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने, काले धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने, त्वचा की रंगत को एक समान करने में मदद कर सकता है, साथ ही नमी और सूजन-रोधी गुण भी प्रदान करता है। चुकंदर के रस का सेवन किया जा सकता है या इसे फेस मास्क या स्क्रब की तरह लगाया जा सकता है।
3/5 Image Source : SORA AI

टमाटर का जूस: टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। टमाटर का किसी भी प्रकार से रेगुलर सेवन करने से शरीर में मॉइस्चराइजर की कमी नहीं होती है। साथ ही टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याऐं जैसे चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां और स्किन में ढ़ीलापन को रोकने में मदद करता है। टमाटर जूस के सेवन शरीर में मेलानिन की मात्रा भी बनी रहती है।
4/5 Image Source : SORA AI

गाजर का जूस: गाजर का जूस विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होने के कारण आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये पोषक तत्व त्वचा की बनावट में सुधार, दाग-धब्बों को कम करने, धूप से होने वाले नुकसान से बचाने और स्वस्थ, चमकदार रंगत को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।
5/5 Image Source : SORA AI

Advertisement