Published : Mar 16, 2026 12:34 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 12:34 pm IST
1/5Image Source : Freepik
इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। इससे बिजली की बचत होगी और इंडक्शन जल्दी खराब भी नहीं होगा। सबसे पहली बात कि इंडक्शन इंडक्शन फ्रेंडली बर्तनों का ही उपयोग करें। इससे इंडक्शन पर लोड नहीं पड़ता और बर्तन जल्दी गर्म हो जाता है। खाना भी जल्दी बनता है।
2/5Image Source : Freepik
इंडक्शन काफी जल्दी और तेजी से गर्म होता है, इसलिए आप शुरुआत में तापमान को कंट्रोल करके ही रखें। धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ाएं। इससे खाना जलता नहीं है और इंडक्शन पर भी लोड कम पड़ता है जिससे इंडक्शन की लाइफ बढ़ जाती है।
3/5Image Source : Freepik
गैस को बिना बंद किए कितनी भी देर इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इंडक्शन के साथ ऐसा नहीं है। इंडक्शन बनाने वाली कंपनियों की मानें तो आप इसे एक बार में लगातार 2 घंटे ही इस्तेमाल करें। इसके बीच 15-20 मिनट का ब्रेक देने के बाद ही इंडक्शन चूल्हे को दोबारा चलाएं।
4/5Image Source : Freepik
कई बार खाना बनाते बनाते इंडक्शन चूल्हे के एयर वेंड्स गंदे हो जाते हैं। चिकनाई और गंदगी से ये वेंड्स बंद हो जाते हैं। इससे इंडक्शन चूल्हा हीट हो सकता है और जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए इंडक्शन के एयर वेंड्स को साफ करते रहें और इसे साफ और खुली जगह पर रखें। ये वेंड्स इंडक्शन से गर्म हवा निकालने के लिए होते हैं।
5/5Image Source : Freepik
इंडक्शन कुकटॉप को समतल और खुली जगह पर ही इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। जहां इंडक्शन चूल्हा रखा है वहां उसके पास ज्यादा सामान नहीं रखें। इससे गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके और ठंडी हवा चूल्हे के अंदर पहुंची रहे।