सर्दियों में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये कुर्तियां, देखने वालों की नहीं हटेगी नजर
सर्दियों में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं ये कुर्तियां, देखने वालों की नहीं हटेगी नजर
Kashmiri Phiran Designs: सर्दियों में स्टाइलिश दिखना है तो कश्मीरी फेरन खरीद लें। हाई नेक स्वेटर के साथ फेरन का लुक काफी कूल लगता है। इन दिनों फेरन के ये डिजाइन सबसे ज्यादा डिमांड में हैं।
Published : Dec 09, 2025 01:34 pm IST, Updated : Dec 09, 2025 01:34 pm IST
1/6Image Source : Instagram
इन दिनों कश्मीरी फेरन कुर्ते और सूट सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। ये कुर्ते काफी आरामदायक होते हैं और ठंड से बचाने में मदद करते हैं। लड़की हो या महिला हर किसी की पहली पसंद बने हुए हैं फेरन।
2/6Image Source : Instagram
फेरन में आपको अलग-अलग कई डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। कोर्ड सेट से लेकर सिंगल कुर्ती और शॉर्ट कुर्ती भी फेरन में आसानी से मिल जाती है। जो दिखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं।
3/6Image Source : Instagram
सबसे ज्यादा डिमांड में फेरन कुर्तियां हैं जिन्हें आप जींस या किसी वॉर्म लेगिंग के साथ टीमअप कर सकते हैं। जींस के साथ लूज फिट फेरन आपको स्टाइलिश बना सकते हैं।
4/6Image Source : Instagram
फेरन में सबसे ज्यादा डिमांडिंग रंगों में मेहंदी ग्रीन, मरून, नीला, काला और पिंक कलर है। आपको इसमें कलर और डिजाइन की अच्छी रेंज मिल जाती है।
5/6Image Source : Instagram
फेरन में गले, पॉकेट और नीचे काम होता है। अच्छे फेरन में बैक में भी काम होता है और बाजू पर भी अच्छा वर्क होता है। आप अपनी पसंद के हिसाब के कम या ज्यादा वर्क वाले फेरन खरीद सकते हैं।
6/6Image Source : Instagram
फुलकारी वर्क वाले फुल काम वाले फेरन भी डिमांड में हैं। आपको सिर्फ पूरी स्लीव्स पर वर्क वाले फेरन भी मिल जाएंगे। लेकिन ज्यादा डिमांड कम वर्क वाले फेरन की ही है।