बाबा रामदेव से जानें धनुरासन करने का सही तरीका, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे
बाबा रामदेव से जानें धनुरासन करने का सही तरीका, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे
धनुरासन एक ऐसा योग है जो शरीर को धनुष के आकार का बनाता है इसलिए इस आसान को धनुरासन कहते हैं। यह योग आसान सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बाबा रामदेव बता रहे हैं इसे करने का सही तरीका क्या है और इससे सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
Published : Jul 07, 2026 07:17 pm IST, Updated : Jul 07, 2026 07:17 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
धनुर का अर्थ होता है धनुष। धनुरासन एक ऐसा योग आसान है जो आपके शरीर को धनुष के आकार का बनाता है इसलिए इस आसान को धनुरासन कहते हैं। यह योग आसान सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बाबा रामदेव बता रहे हैं इसे करने का सही तरीका क्या है और इससे सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब घुटनों को मोडकर अपने कूल्हों पर रखें। अपने हाथों से दोनों एड़ियों को ज़ोर से पकड़ें। अब गहरी सांस लेते हुए छाती और घुटनों को ज़मीन पर से एक साथ ही उठाना है इस बात का ध्यान रखें। आपके शरीर का पूरा भार पेट पर होना चाहिए। सिर और गर्दन को ऊंचा रखें और सामने की तरफ देखें। इसी पोश्चर में 15 से 30 सेकंड रुकें। अब धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों और छाती को जमीन पर वापस लाएं। बाबा रामदेव कहते हैं कि जिन्हें हर्निया, बीपी की दिक्कत है उन्हें यह आसान नहीं करना चाहिए।
3/5Image Source : UNSPLASH
पाचन करता है बेहतर: धनुरासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह पेट के अंगों पर गहरा दबाव डालता है, जिससे आंतों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है जिससे कब्ज, ब्लोटिंग जैसी परेशानियों में आराम मिलता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
फेफड़ों को बनाता है मजबूत: धनुरासन को नियमित करने से फेफड़ मजबूत होते हैं। इस आसन को करने से सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है जिससे फेफड़े में खिंचाव आता है जिससे छाती खुलती है और सांस संबंधी समस्याओं में सुधार होता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
पीठ दर्द में आराम: धनुरासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है। अगर रीढ़ की हड्डी कठोर हो गई है तो उसे ठीक करने के लिए आप रोजाना धनुरासन करें। इसके अलावा यह पीठ दर्द में भी आराम देता है। अगर आपको सर्वाइकल की परेशानी है तब आप इस आसान को ज़रूर करें।