फंफूद लगने से चॉपिंग बोर्ड पड़ गई है काली और आ रही है बदबू तो आज़माए ये टिप्स, मिनटों में होंगे नए जैसे
फंफूद लगने से चॉपिंग बोर्ड पड़ गई है काली और आ रही है बदबू तो आज़माए ये टिप्स, मिनटों में होंगे नए जैसे
How to clean chopping board: किचन में मौजूद कुछ चीज़ों के इस्तेमाल से चॉपिंग बोर्ड पर जमी गंदगी और स्मेल दोनों गायब हो जाएँगे, और बोर्ड फिर से नया-सा दिखने लगेगा।
Published : Jan 19, 2026 11:09 pm IST, Updated : Jan 19, 2026 11:14 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
सब्ज़ी काटते-काटते चॉपिंग बोर्ड काला पड़ जाता है। कई बार उसे अच्छी तरह से साफ़ नहीं करने से उसमें फफूंद लग जाती है और उस वजह से भी वह काला पड़ने लगता है जिससे तेज़ बदबू आने लगती है। ऐसे में किचन में मौजूद कुछ चीज़ों के इस्तेमाल से चॉपिंग बोर्ड पर जमी गंदगी और स्मेल दोनों गायब हो जाएँगे, और बोर्ड फिर से नया-सा दिखने लगेगा।
2/5Image Source : unsplash
नींबू और नमक: फफूंद और बदबू वाले चॉपिंग बोर्ड को चमकाने के लिए नींबू, नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। बोर्ड पर नमक छिड़कें और आधे कटे नींबू से गोलाकार गति में रगड़ें। -15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर गर्म पानी से धोकर सुखाएं।
3/5Image Source : freepik
बेकिंग सोडा पेस्ट: गहरे दाग को हटाने के लिए हल्दी-नमक पेस्ट या बेकिंग सोडा पेस्ट का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बोर्ड पर लगाकर स्क्रब करें, फिर अच्छे से धोकर सुखाएं। हल्दी और नमक का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : unsplash
हाइड्रोजन पेरोक्साइड: चॉपिंग बोर्ड को चमकाने के लिए इड्रोजन पेरोक्साइडका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हाइड्रोजन पेरोक्साइड से कटिंग बोर्ड पर मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड लें और उसे बोर्ड पर डालें। इसे कुछ मिनटों तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। इस्तेमाल करने के बाद, बोर्ड को धूप में सुखा लें।
5/5Image Source : freepik
चॉपिंग बोर्ड पर फफूंद न लगे इसलिए इस्तेमाल के तुरंत बाद धोकर सुखाएं। बोर्ड को समतल रखने के बजाय, खड़ा करके रखें ताकि हवा लगे और नमी न रहे।अगर दाग बहुत गहरे हैं और निकल नहीं रहे, तो बोर्ड को रेत से घिसकर चिकना करें।