Dandruff से हैं परेशान तो इस तरह से करें दही का इस्तेमाल, जड़ से गायब होगी रूसी की समस्या
Dandruff से हैं परेशान तो इस तरह से करें दही का इस्तेमाल, जड़ से गायब होगी रूसी की समस्या
अगर, आपके बालों में भी डैंड्रफ का जमावड़ा हो गया है तो उसे कंट्रोल करने के लिए दही का घरेलू नुस्खा ज़रूर आज़माएं। दही में मौजूद पोषक तत्व बालों से रूसी की परेशानी दूर करते हैं। चलिए जानते हैं डैंड्रफ वाले बालों के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करना है?
Published : Feb 18, 2026 10:41 pm IST, Updated : Feb 18, 2026 10:46 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर, आपके बालों में भी डैंड्रफ का जमावड़ा हो गया है तो उसे कंट्रोल करने के लिए दही का घरेलू नुस्खा ज़रूर आज़माएं। दही में मौजूद पोषक तत्व बालों से रूसी की परेशानी दूर करते हैं। चलिए जानते हैं डैंड्रफ वाले बालों के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करना है?
2/5Image Source : freepik
प्रोटीन से भरपूर दही, बालों से डैंड्रफ को कम कर बालों को ज़रूरी पोषण प्रदान करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खुजली को दूर करने में मददगार हैं। दही को नेचुरल कंडीशनर भी कहा जाता है इसके इस्तेमाल से बालों को नेचुरल शाइनिंग मिलता है।
3/5Image Source : unsplash
2 चम्मच दही में 1 चम्मच त्रिफला, 1 चम्मच नीम और आधा चम्मच अदरक पाउडर को एक साथ मिलाएं। आपका एंटी डैंड्रफ हेयर मास्क तैयार है। त्रिफला और नीम में एंटी फंगल गुण होते हैं जो रूसी और खुजली वाली स्कैल्प को कम करने में मदद करते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्पेटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो रूखेपन को कम करते हैं, साथ ही रूसी के साथ बालों के झड़ने को भी रोकते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
अब इस मास्क को अपने स्कैल्प सहित बालों पर लगाएं। खुजली वाली स्कैल्प के लिए बहुत बढ़िया काम करते हैं। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल लगातार 3 हफ़्तों तक हफ़्ते में दो बार करें। इससे बालों से डैंड्रफ गायबी हो जाएंगे।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर रूसी ज़्यादा नहीं है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल ही काफी है। इसमें लैक्टिक एसिड, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प को साफ और हाइड्रेट करते हैं।सादे दही को सीधे स्कैल्प पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।