1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बालों में अंडा लगाने के बाद आती है बदबू तो गंध दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

बालों में अंडा लगाने के बाद आती है बदबू तो गंध दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Feb 06, 2026 07:34 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 07:37 pm IST
अंडा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की फ्रिजिनेस को दूर करता है और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन A, D, E बालों का टूटना कम करते हैं और उसकी ग्रोथ बढ़ाते हैं। लेकिन, बालों में अंडा लगाने के बाद अक्सर बहुत तेज गंध आती है जो कई दिनों तक रहती है। जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इस परेशानी से बचन के लिए आप इन कुछ खास उपायों को आज़माएं।
1/5 Image Source : unsplash/freepik

नींबू या सिरका: शैंपू के बाद 1 मग पानी में 1 चम्मच नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को रिंस करें, यह सल्फर की गंध को बेअसर कर देता है।
2/5 Image Source : freepik/unsplash
नींबू या सिरका: शैंपू के बाद 1 मग पानी में 1 चम्मच नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को रिंस करें, यह सल्फर की गंध को बेअसर कर देता है।
अंडे की सफेदी का इस्तेमाल: बालों में अंडे की बदबू से बचने के लिए अंडे की जर्दी की जगह केवल सफेद भाग का ही इस्तेमाल करें। बालों को असली फायदा इनसे ही मिलता है और इसमें बदबू नहीं आती है।
3/5 Image Source : unsplash
अंडे की सफेदी का इस्तेमाल: बालों में अंडे की बदबू से बचने के लिए अंडे की जर्दी की जगह केवल सफेद भाग का ही इस्तेमाल करें। बालों को असली फायदा इनसे ही मिलता है और इसमें बदबू नहीं आती है।
दही और एसेंशियल ऑयल: अंडे के मिश्रण में दही मिलाएं या बाल धोते समय शैंपू में 2-3 बूंदें लैवेंडर या टी ट्री ऑयल की मिलाएं। ऐसा करने से बालों में अंडे की बदबू नहीं आती है।
4/5 Image Source : unsplash
दही और एसेंशियल ऑयल: अंडे के मिश्रण में दही मिलाएं या बाल धोते समय शैंपू में 2-3 बूंदें लैवेंडर या टी ट्री ऑयल की मिलाएं। ऐसा करने से बालों में अंडे की बदबू नहीं आती है।
गर्म पानी से बचें: बाल हमेशा ठंडे या सामान्य पानी से धोएं। गर्म पानी अंडे को बालों में और ज्यादा चिपका देता है, जिससे बदबू बढ़ जाती है। हेयर मास्क को केवल 10-15 मिनट के लिए ही लगाएं, इससे ज्यादा देर रखने से बदबू बढ़ सकती है।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement