पुरानी साड़ी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें दुबारा इस्तेमाल
पुरानी साड़ी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें दुबारा इस्तेमाल
बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप पुरानी साड़ी को कई नए चीजों में बदल सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका सामान रीयूज़ हो जाएगा बल्कि घर की सजावट में भी बढ़िया इस्तेमाल हो सकता है। आइए जानते हैं पुरानी साड़ी को इस्तेमाल करने के कुछ स्मार्ट तरीके।
Published : Mar 15, 2026 06:32 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 06:40 pm IST
1/5Image Source : freepik/youtube- My Art & Craft/ Knotty
अगर आपके घर में भी पुरानी साड़ियों की भरमार है तो आप उसे फेंकने या दूसरों को देने की बजाय अपने लिए फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं। बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप पुरानी साड़ी को कई नए चीजों में बदल सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका सामान रीयूज़ हो जाएगा बल्कि घर की सजावट और रोजमर्रा के कामों में भी इसका बढ़िया इस्तेमाल हो सकता है। आइए जानते हैं पुरानी साड़ी को इस्तेमाल करने के कुछ स्मार्ट तरीके।
2/5Image Source : UNSPLASH/ YOUTUBE -Simplify Your Space
डेकॉर आइटम: पुरानी साड़ियों से डेकॉर आइटम बनाना सबसे उपयोगी और आम इस्तेमाल में से एक है। आप अपनी पुरानी साड़ियों से टेबल रनर, कुशन कवर और थ्रो भी बना सकते हैं। साड़ी को दोबारा इस्तेमाल करने का यह एक रचनात्मक तरीका है!
3/5Image Source : YOUTUBE - My Art & Craft/ Knotty Stitche
पोटलियाँ और हैंडबैग: आप पुरानी साड़ियों से पोटलियाँ और हैंडबैग भी बनवा सकते हैं। पोटली के किनारों पर कुछ मोती और लटकन लगाकर आप इसे और भी अनोखा और आकर्षक बना सकते हैं। शादी-ब्याह या त्योहारों के मौकों पर भारतीय परिधानों के साथ ये एथनिक हैंडबैग बहुत ही शानदार लगते हैं।
4/5Image Source : YOURUBE - @ Official Vidya fashion house
बेडशीट और पर्दे: पुरानी साड़ियों का उपयोग करके उन्हें पर्दे या बेडशीट में बदला जा सकता है। सिल्क या ब्रोकेड साड़ियों से शानदार पर्दे और कॉटन साड़ियों से टिकाऊ बेडशीट सेट आसानी से बनाए जा सकते हैं। इस तरीके से आप घर की सजावट को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
5/5Image Source : YOUTUBE - @NaushRoutine
ड्रेस और लहंगा: पुरानी साड़ी को स्टाइल से कफ्तान कुर्ता भी बनवा सकती हैं। शानदार लुक पाने के लिए इसे सलवार या चूड़ीदार के साथ पहना जा सकता है। साथ ही किसी पुरानी साड़ी से एक नई लहंगा या गाउन बनवा लें। पुरानी साड़ी को फिर से इस्तेमाल लायक बनाने का यह एक बेहतरीन तरीका है.