1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चमकदार बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें?

चमकदार बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Apr 06, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 03:00 pm IST
अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा फ्रिज़ी और रूखे हो जाते हैं तो अपने हेयर केयर रूटीन में चावल का पानी ज़रूर शामिल करें। चावल का पानी स्टार्च, विटामिन बी, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो रूखे बालों को नमी देकर उन्हें मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाता है। चलिए जानते हैं रूखे और बेजान बालों के लिए आप चावल के पानी का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
1/5 Image Source : FREEPIK/UNSPLASH
अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा फ्रिज़ी और रूखे हो जाते हैं तो अपने हेयर केयर रूटीन में चावल का पानी ज़रूर शामिल करें। चावल का पानी स्टार्च, विटामिन बी, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो रूखे बालों को नमी देकर उन्हें मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाता है। चलिए जानते हैं रूखे और बेजान बालों के लिए आप चावल के पानी का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
चावल में पानी को भिगोकर: आधा कप चावल को साफ पानी से धो लें। फिर उसे दो कप पानी में एक घंटे तक भिगोकर रखें। इस पानी को छानकर एक बोतल में भर लें और उसके बाद इस्तेमाल करें।
2/5 Image Source : UNSPLASH
चावल में पानी को भिगोकर: आधा कप चावल को साफ पानी से धो लें। फिर उसे दो कप पानी में एक घंटे तक भिगोकर रखें। इस पानी को छानकर एक बोतल में भर लें और उसके बाद इस्तेमाल करें।
पानी उबालकर: चावल को पानी में तब तक उबालें जब तक वह पक न जाए। पकने के बाद उसका गाढ़ा पानी अलग कर लें और ठंडा होने दें और फिर एक बॉटल में भरकर रखें और इस्तेमाल करें।
3/5 Image Source : UNSPLASH/ YOUTUBE - Soumali Adhikary
पानी उबालकर: चावल को पानी में तब तक उबालें जब तक वह पक न जाए। पकने के बाद उसका गाढ़ा पानी अलग कर लें और ठंडा होने दें और फिर एक बॉटल में भरकर रखें और इस्तेमाल करें।
चावल का पानी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बालों को शैम्पू से अच्छी तरह से धोएं। अब चावल के पानी को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर डालें। 5-10 मिनट तक उंगलियों से हल्की मालिश करें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और तय समय के बाद सिर्फ अपनी से बालों को वापस धोएं।
4/5 Image Source : FREEPIK

चावल के पानी को हफ्ते में केवल 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं, तो चावल का पानी प्राकृतिक कंडीशनर और मॉइस्चराइजर का काम कर सकता है। इसे आप शैम्पू के बाद कंडीशनर के रूप में 10-15 मिनट लगाकर सादे पानी से धो सकते हैं। चावल के पानी को आप फ्रिज में 3-4 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement