सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाने का जान लें सही तरीका वरना पड़ सकते हैं बीमार
सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाने का जान लें सही तरीका वरना पड़ सकते हैं बीमार
सर्दियों में मेहंदी लगाना कई बार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और इस मौसम में इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम का कारण बन सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की समस्या है उनमें भी इसका इस्तेमाल एलर्जी को ट्रिगर कर सकती है। ऐसे में आपको सर्दियों में मेहंदी के इस्तेम
Published : Dec 27, 2024 11:59 pm IST, Updated : Dec 28, 2024 12:10 am IST
1/4Image Source : social
सर्दियों में मेहंदी लगाना कई बार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है और इस मौसम में इसका इस्तेमाल सर्दी-जुकाम का कारण बन सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की समस्या है उनमें भी इसका इस्तेमाल एलर्जी को ट्रिगर कर सकती है। ऐसे में आपको सर्दियों में मेहंदी के इस्तेमाल से बचना चाहिए और अगर आपका इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो आपको कुछ बतों का ध्यान रखना चाहिए।
2/4Image Source : social
सर्दियों में मेहंदी का इस्तेमाल अगर आप रेगुलर की तरह करते हैं, तो ये सर्द-जुकाम का कारण बन सकती है। ऐसे में लौंग के पानी में मेहंदी मिला कर लगाने से ये जहां बालों की रंगत बढ़ाएगा, वहीं ठंडक का कारण नहीं बनेगा। तो, सर्दियों में मेहंदी इस्तेमाल करने के लिए पहले लौंग का पानी तैयार करें और फिर इस पानी में मेहंदी मिला कर बालों में लगाएं।
3/4Image Source : social
अक्सर लोग मेहंदी में नींबू और दही मिला कर रखते हैं। ताकि, ये डैंड्रफ और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करे। ऐसे में आप इसकी जगह फिटकरी का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके दो फायदे होंगे। पहले तो ये बालों को जल्दी काला करने में मदद करेगा। दूसरा ये स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ की समस्या में भी कारगर होगा।
4/4Image Source : social
मेहंदी को आप खड़ी धूप के समय या कहें कि दोपहर के समय लगाएं। इसका दो फायदा होगा। पहले तो आपको ठंड नहीं लगेगी। दूसरा ये जल्दी सूख जाएगा और आप ठंडे से बचे रह पाएंगे। इसके अलावा ध्यान रखें कि जिस दिन धूप ना निकले उस दिन बालों में मेहंदी लगाने से बचें। साथ ही कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल ज्यादा ना करें और इसकी जगह दूसरी चीजों का इस्तेमाल करें जो कि बालों को काला करने में मदद करे। जैसे कि आप प्याज का तेल लगाएं, आंवला खाएं या फिर बालों में आंवले का पानी लगाएं।