भारतीय रंग में रंगीं मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट, साड़ी और गजरा पहन किए दर्शन
भारतीय रंग में रंगीं मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट, साड़ी और गजरा पहन किए दर्शन
दुनियाभर से मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में चल रहा है। ये कार्यक्रम 10 मई से 31 मई तक चलेगा। इस दौरान सभी कंटेस्टेंन ने यहां के प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर, यदागिरिगुट्टा में भगवान नरसिम्हा मंदिर के दर्शन किए
Published : May 16, 2025 05:44 pm IST, Updated : May 16, 2025 05:44 pm IST
1/8Image Source : PTI
मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतियोगी गुरुवार 15 मई, 2025 को हैदराबाद के तेलंगाना के पास यदागिरिगुट्टा में भगवान नरसिम्हा मंदिर की यात्रा और दर्शन करने पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जाना।
2/8Image Source : PTI
पोचमपल्ली में 25 अफ्रीकी प्रतिभागियों का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने पोचमपल्ली गांव में इकत साड़ियों की हस्तकला और बुनाई की प्रक्रिया को भी करीब से देखा।
3/8Image Source : PTI
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शामिल 9 देशों की प्रतिभागियों ने साड़ी पहनकर लक्ष्मी नरसिंह मंदिर में भगवान के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में दीप जलाने की रस्म ‘दीपार्जन’ में हिस्सा लिया और पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
4/8Image Source : PTI
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगी बुधवार को तेलंगाना के मुलुगु जिले में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल रामप्पा मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपने पैर पानी से धोए।
5/8Image Source : Freepik
ब्राइट कलर की साड़ियां पहने और बालों में चमेली के फूलों से सजे गजरे लगाए मिस वर्ल्ड 2025 की उम्मीदवारों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और मंदिर के पवित्र स्थानों के बारे में बताया गया।
6/8Image Source : PTI
स्थानीय इतिहासकारों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों ने पर्यटकों को रामप्पा मंदिर की वास्तुकला से परिचित कराया। जिसे काकतीय राजवंश के शासन के दौरान बनाया गया था।
7/8Image Source : PTI
मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतिभागियों ने यहां भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की और मंदिर के बारे में विस्तार से जाना। सभी प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
8/8Image Source : PTI
हैदराबाद पुहंचीं Miss World 2025 की प्रतिभागियों ने चार मीनार के पास शानदार हेरिटेज वॉक की और उसकी खूबियों को जाना। इसके बाद सभी ने एक ग्रुप फोटो भी क्लिक करवायी।