Published : Jun 29, 2025 10:38 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 10:56 pm IST
1/5Image Source : AI Generated
नारियल का तेल और फिटकरी, दोनों चीजें आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइए कोकोनट ऑइल और फिटकरी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
क्या आप ऑयली त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप नारियल के तेल और फिटकरी के मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। सनबर्न की समस्या को दूर करने के लिए भी इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
जो लोग पिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, वो भी दादी-नानी के इस नुस्खे को यूज कर सकते हैं। एक स्पून नारियल के तेल में फिटकरी के एक छोटे टुकड़े को मिक्स कर लीजिए। अब इस मिक्सचर को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
4/5Image Source : Pexels
क्या आप भी दाग-धब्बों की समस्या से काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं? अगर हां, तो आप इस घरेलू नुस्खे को ट्राई करके देख सकते हैं। फिटकरी और नारियल के तेल का मिक्सचर, मुंहासों को कम कर त्वचा की रंगत को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है।
5/5Image Source : Freepik
सूजन और जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल के तेल और फिटकरी के मिक्सचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।