Published : Mar 06, 2025 03:45 pm IST, Updated : Mar 06, 2025 04:11 pm IST
1/5Image Source : Freepik
शहद को दादी-नानी के जमाने से त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाना चाहते हैं, तो आप शहद और किचन में रखे इस मसाले को मिक्स कर केमिकल फ्री फेस पैक बना सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में दो छोटी चम्मच शहद निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी भी निकाल लीजिए। इसके बाद इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट बना लीजिए। अगर आप चाहें तो इस पेस्ट में कुछ ड्रॉप्स गुलाब जल भी एड कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग पांच से सात मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर रखना है।
4/5Image Source : Freepik
5-7 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस फेस पैक को यूज करने के बाद आप नेचुरली अपने चेहरे के निखार को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
शहद और हल्दी का मिक्सचर, आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस फेस मास्क की मदद से आप अपनी त्वचा को फ्लॉलेस बना सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।