हाथ में लटका पोटली बैग चुरा लेगा सारी लाइमलाइट, साड़ी और सूट के साथ कैरी करें ऐसे Potali Bags
हाथ में लटका पोटली बैग चुरा लेगा सारी लाइमलाइट, साड़ी और सूट के साथ कैरी करें ऐसे Potali Bags
Potli Bag Fashion: आजकल साड़ी से लेकर सूट और लहंगा तक सभी आउटफिट्स पर हाथ में पोटली बैग लटके हुए नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी ऐसे पोटली बैग्स काफी इस्तेमाल करती हैं। जानिए इन दिनों किस तरह के पोटली बैग फैशन में हैं?
Published : Dec 20, 2024 02:29 pm IST, Updated : Dec 20, 2024 02:29 pm IST
1/5Image Source : Social
हाथ से कढ़ाई किए हुए पोटली बैग हमेशा फैशन में रहते हैं। खासतौर से शादी या किसी फंक्शन में ऐसे पोटली बैग काफी पसंद किए जाते हैं। इन पर गोल्डन ज़री, मिरर वर्क और मोतियों की कढ़ाई की जाती है, जो इन्हें खास और रॉयल लुक देती है।
2/5Image Source : Social
मोतियों से सजे पोटली बैग भीन इन दिनों ट्रेंड में हैं। मोतियों और सेक्विन से सजे पोटली बैग ग्लैमरस और पार्टी लुक के लिए एकदम सही हैं। ये बैग हल्के होते हैं और आपके ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।
3/5Image Source : Social
मैटेलिक टच पोटली बैग भी काफी फैशन में हैं। मैटेलिक फिनिश वाले पोटली बैग इन दिनों काफी चलन में हैं। गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर में ये बैग मिल जाएंगे। ये मैटेलिक पोटली बैग आपको मॉडर्न और क्लासी लुक देते हैं।
4/5Image Source : Freepik
फ्लोरल प्रिंट और कढ़ाई वाले पोटली बैग का अट्रेक्शन कभी खत्म नहीं होता। ये बैग हल्के और खूबसूरत होते हैं और हर तरह के फंक्शन के लिए परफेक्ट होते हैं। फ्लोरल पोटली बैग को किसी भी शादी समारोह में भी कैरी किया जा सकता है।
5/5Image Source : Social
आजकल लोग अपने नाम, लोगो या खास मैसेज के साथ कस्टमाइज्ड पोटली बैग कैरी करना भी पसंद करते हैं। कस्टमाइज्ड पोटली बैग न सिर्फ दिखने में अलग लगते हैं बल्कि इनमें खास पर्सनल टच भी दिया जाता है।