Nityanandam Shree ने बताया बालों को जड़ से मजबूत कैसे बनाएं?
Nityanandam Shree ने बताया बालों को जड़ से मजबूत कैसे बनाएं?
बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग महंगे महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते है लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ नित्यानंदम श्री ने बालों को जड़ से मजबूत बनने के बेहद असरदार तरीके बताए हैं
Published : Jul 08, 2026 11:23 pm IST, Updated : Jul 08, 2026 11:40 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
आजकल लोगों का बाल बहुत तेजी से झड़ने लगा है। खराब खानपान के साथ अनियमित जीवशैली, तनाव और नींद की कमी ये कुछ मुख्य वजहें हैं जिनके कारण हेयर फॉल तेजी से होने लगता है। ऐसे में बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग महंगे महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते है लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ नित्यानंदम श्री ने बालों को जड़ से मजबूत बनने के बेहद असरदार तरीका बताया है
2/4Image Source : UNSPLASH
तांबे के बर्तन में पिएं पानी: अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में नित्यानंदम श्री बताते हैं, बालों को झड़ने से बचाने के लिए आप तांबे के बर्तन में पानी पिएं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। यह आपके आँतों, और खून दोनों को डिटॉक्स करता है। तांबा शरीर में कोलेजन को भी बढ़ाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है । साथ ही वह नमक सेवन करने का सलाह देते हैं
3/4Image Source : UNSPLASH
आंवला, काला तिल और भृंगराज का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। यह कॉम्बिनेशन आपके बालों को मजबूत बनाता है। आप सिर्फ कच्चे आंवले का इस्तेमाल आप जूस के रूप में भी कर सकते हैं।
4/4Image Source : UNSPLASH
इसके साथ ही अगर आपके बाल सफेद हैं तो नीली भृंगादि तेल से अपने स्कैल्प का मसाज करें। अगर बाल झड़ रहा है तो आंवला के तेल से अपन बालों का मसाज करें। इससे स्ट्रेस भी कम होगा। आप आंवला के तेल में भृंगराज तेल मिलाकर लगाने से बाल काले भी होते हैं। आंवला, रीठा और शिकाकाई से शैम्पू बनाकर अपना हेयर वॉश करें। अपने बालों को मुलायम बनाने के लिए खट्टी छाछ और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं