सिर्फ 7 दिनों में कम हो जाएगी पुरानी झाइयां, बस करें ये काम
सिर्फ 7 दिनों में कम हो जाएगी पुरानी झाइयां, बस करें ये काम
चेहरे पर दिखने वाली झाइयां खूबसूरती में सेंध की तरह होती है। धूप, बढ़ती उम्र, हार्मोनल चेंजेज और गलत स्किन केयर रूटीन की वजह से लोगों की स्किन पर झाइयां आ जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे कुछ आसान तरीके अपनाकर हटाया जा सकता है।
Published : May 02, 2026 11:29 am IST, Updated : May 02, 2026 11:29 am IST
1/5Image Source : freepik
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं और शहद त्वचा को नमी देता है। इसे यूज करने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे झाइयों पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
2/5Image Source : freepik
आलू में 'केटोलेज' एंजाइम होता है जो दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए आलू के एक टुकड़े को काटें और उस पर कुछ बूंदें पानी की डालें। इसे झाइयों पर हल्के हाथ से रगड़ें।
3/5Image Source : freepik
एलोवेरा में 'एलोइन' होता है जो त्वचा की रंगत को सुधारता है। झाइयों से छुटकारा पाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले झाइयों पर लगाएं और सुबह धो लें।
4/5Image Source : freepik
पपीते में 'पपेन' एंजाइम होता है जो डेड स्किन को हटाकर चेहरे को साफ करता है। पके हुए पपीते को मैश करके उसका पेस्ट चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं।
5/5Image Source : freepik
छाछ या दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की ऊपरी परत को धीरे से एक्सफोलिएट करता है।