Published : Feb 19, 2026 11:06 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 11:12 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
ज़्यादातर लोग संतरे के छिलके को फेंक देते हैं लेकिन विटामिन सी से भरपूर यह छिलका चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आपकी स्किन पर डेड स्किन जमी हुई है और चेहरे का नेचुरल निखार गायब हो गया है तो डेड स्किन हटाने और निखार पाने के लिए आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं संतरे का छिलका स्किन की इन पटरेशनियों को दूर करता है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
2/5Image Source : freepik
संतरे का छिलका पिग्मेंटेशन को हल्का करने और स्किन की पूरी हेल्थ को बेहतर बनाने में फायदेमंद है। विटामिन C और A के गुणों से भरपूर यह छिलका दाग धब्बों को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया और ब्रेकआउट को कम करते हैं।
3/5Image Source : freepik
संतरे का छिलका गंदगी, तेल और डेड स्किन का सफाया करता है। यह स्किन को एक्सफोलिएटर कर स्मूद बनाता है। ऑयल ग्लैंड्स को बैलेंस करता है, पोर्स को खोलता है, और ग्रीसी चमक को रोकता है।
4/5Image Source : freepik
संतरे का छिलका स्किन को नेचुरली ग्लोइंग भी बनाता है। यह कोलेजन को बढ़ाता है जिससे स्किन का टेक्सचर बेहतर बनता है। इसका रेगुलर इस्तेमाल ऑयली और बेजान स्किन के लिए गेम-चेंजर हो सकता है।
5/5Image Source : unsplash
संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर बारीक पीस लें। पाउडर को दही या शहद के साथ मिलाकर फेस मास्क बनाएं। मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं, 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर धो लें। यह मास्क आपकी स्किन को चमकदार बनाने, मुंहासों को कम करने और नेचुरल चमक देने में मदद कर सकता है।