Published : Mar 29, 2025 12:28 pm IST, Updated : Mar 29, 2025 12:28 pm IST
1/5Image Source : Pexels
गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है वरना आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को गर्मी के प्रकोप से बचाना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए।
2/5Image Source : Freepik
दादी-नानी के जमाने से गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती रही है। मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। टैनिंग से बचाव के लिए भी मुल्तानी मिट्टी को यूज किया जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
आपको जानकर हैरानी होगी कि दही न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में आपको भी दही को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
चंदन पाउडर को भी त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर चंदन पाउडर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है। इसके अलावा टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए भी इसे यूज किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, इन नेचुरल चीजों को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।