रोजाना कितने बाल टूटना नॉर्मल माना जाता है, जान लें कब करनी चाहिए चिंता
रोजाना कितने बाल टूटना नॉर्मल माना जाता है, जान लें कब करनी चाहिए चिंता
Hair Fall Daily: बालों का झड़ना लोगों को परेशान करता है। लेकिन अगर आपके बाल सीमित मात्रा में टूट रहे हैं तो इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। रोजाना इतने बाल टूटना नॉर्मल माना जाता है।
Published : Jul 18, 2025 01:01 pm IST, Updated : Jul 18, 2025 01:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बाल धोते वक्त और कंघी करते वक्त हेयरफॉल पर सबकी नजर होती है। अगर जरूरत से ज्यादा बाल टूटते हैं तो गंजे होने और बालों के पतले होने की चिंता बढ़ जाता है। लेकिन 50-100 बाल रोजाना टूटना नॉर्मल है।
2/5Image Source : Freepik
बालों की भी एक लाइफ होती है। जिसमें एनाजेन ग्रोथ फेज, केटाजेन ट्रांजिशन फेज और टेलोजन रेस्टिंग फेज होता है। इसके बाद पुराने बाल टूटते हैं और फिर उसकी जगह नए बाल उगने लगते हैं। ये एक नेचुरल प्रक्रिया है।
3/5Image Source : Freepik
ऐसा नहीं हो सकता कि आपका एक भी बाल न टूटे। इसलिए बालों के टूटने की चिंता आपको तभी करनी चाहिए जब जरूरत से ज्यादा हेयर फॉल हो। नए बाल नहीं उग रहे हों। बालों में गंजापन आ रहा हो या हाथ लगाते ही बालों का गुच्छा निकलने लगे।
4/5Image Source : Freepik
अगर बहुत ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है तो सबसे पहले इसका कारण जानें। कई बार शरीर में हार्मोनल बदलाव होने पर, तनाव और नींद की कमी से बाल ज्यादा टूटते हैं। कुछ लोगों में पोषण की कमी जैसे आयरन, विटामिन डी, प्रोटीन कम होने पर हेयरफॉल होता है। कई बार केमिकल ट्रीटमेंट्स और हीट स्टाइलिंग से भी बाल टूटते हैं।
5/5Image Source : Freepik
अगर बहुत ज्यादा बाल टूट रहे हैं तो हेल्दी डाइट लें। प्रोटीन रिच फूड खाएं। बालों की अच्छे तेल से मसाज करें। केमिकल का इस्तेमाल कम करें। खाने में सीड्स और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। इससे बालों का टूटना नेचुरली कम हो जाएगा।