स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट से बालों को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें घर पर कैसे करें?
स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट से बालों को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जानें घर पर कैसे करें?
स्क्रबिंग करने से चेहरा और शरीर साफ और चमकदार नज़र आने लगते है। लेकिन, अगर गंदगी और डेड स्किन बालों की जड़ों में छिपी हो तो तब क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सिर्फ हेयर वॉश से डेड स्किन सेल्स छुटकारा नहीं मिलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट करना चाहिए।
Published : Jan 26, 2025 11:20 pm IST, Updated : Jan 26, 2025 11:27 pm IST
1/5Image Source : social
स्क्रबिंग करने से चेहरा और शरीर साफ और चमकदार नज़र आने लगते है। लेकिन, अगर गंदगी और डेड स्किन बालों की जड़ों में छिपी हो तो तब क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में सिर्फ हेयर वॉश से डेड स्किन सेल्स छुटकारा नहीं मिलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट (Scalp scrubbing Treatment benefits) करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे ये क्या है और इसे कैसे किया जाता है तो चलिए हम आपको बताते हैं स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट क्या है इसे करने से हेयर को क्या फायदे होंगे?
2/5Image Source : social
स्कैल्प पर स्क्रब करने से बाल हेल्दी और मजबूत होते हैं। स्कैल्प स्क्रब की मदद से आप स्कैल्प के डेड स्किन और गंदगी को आसानी से निकाल सकते हैं। साथ ही आप बालों को बेहतर तरीके से साफ कर सकते हैं। स्कैल्प स्क्रब ट्रीटमेंट बालों में जमे एक्स्ट्रा हेयर ऑयल को कम करने के साथ-साथ डैमेज हेयर सेल्स को रिपेयर करता है।
3/5Image Source : social
स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नियमित रूप से स्कैल्प पर स्क्रबिंग करने से जड़ मजबूत होते हैं और बालों की ग्रोथ धीरे धीरे बढ़ने लगती है। स्कैल्प में जमी हुई गंदगी बालों की चमक छीनकर उन्हें बेजान बना देती है। स्कैल्प स्क्रबिंग करने से डेड स्किन खत्म होते हैं और डैमेज हेयर रिपेयर होते है जिससे बालों की नेचुरल शाइनी दिखने लगते हैं।
4/5Image Source : social
स्कैल्प को स्क्रब करने से डैंड्रफ भी कम होने लगते हैं। दरअसल, जब बालों की जड़ों को साथ ही स्कैल्प नियमित्य रूप से एक्सफोलिएट किया जाता है तो इससे डैंड्रफ खत्म होने लगते यहीं। ऐसे में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए स्कैल्प स्क्रबिंग ट्रीटमेंट ज़रूर करें।
5/5Image Source : social
एक बाउल में 2 चम्मच शक़्कर, पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप और 3 चम्मच नारियल तेल लेकर अच्छी तरह मिलाएं। अपने बालों 2 भागों में बाँट लें और फिर बनाए हुए स्क्रब को उंगलियों में लेकर धीरे-धीरे स्कैल्प में मसाज करें। स्क्रब के बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर से वॉश करें।