बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा, चेहरे से टपकता है राजसी नूर
बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा, चेहरे से टपकता है राजसी नूर
पीएम मोदी आज थाईलैंड दौरे पर हैं। जहां उनकी मुलाकात थाईलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा से होगी। पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा दिखने में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। उनके क्लासिक फैशन सेंस की खूब चर्चा हो रही है।
Published : Apr 03, 2025 12:46 pm IST, Updated : Apr 03, 2025 12:46 pm IST
1/5Image Source : Instagram
थाईलैंड की यंगेस्ट पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा की खूबसूरती देखने लायक है। पैटोंगटार्न न सिर्फ एक राजनेता हैं बल्कि वो एक फैशन आइकॉन भी हैं। उनके फैशन सेंस को देखकर आप भी कायल हो जाएंगे।
2/5Image Source : Instagram
शिनावात्रा राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। वो थाईलैंड की दूसरी महिला और सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा हैं। 37 साल की पैंटोंगटार्न अपने परिवार की तीसरी सदस्य हैं। जिन्होंने PM बनने की शपथ ली है।
3/5Image Source : Instagram
पैटोंगटार्न शिनावात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलता है। उनके नूर और अंदाज को देख तो आप बॉलीवुड और हॉलीवुड की हसीनाओं को भी भूल जाएंगे।
4/5Image Source : Instagram
ऑफिशियल मीटिंग हो या फिर किसी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात उनका फैशन सेंस कहीं भी नहीं चूकता। शूज हो या अक्सेसरीज़, कपडे हों या स्टाइलिंग सेंस वो हर चीज में एकदम अव्वल दिखती हैं। पैटोंगटार्न शिनावात्रा के फैशन सेंस की तारीफ पूरी दुनिया करती है।
5/5Image Source : Instagram
पाएटोंगटार्न ने बैंकॉक की Chalalongkorn यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद इंग्लैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की, जिसके बाद वो अपने फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने में लग गई। 2021 में उन्हें Pheu Thai पार्टी में मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया और फिर उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली