ये आयुर्वेदिक हर्ब्स बालों के लिए अमृत है समान, डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल तक कई समस्याएं करती हैं दूर
ये आयुर्वेदिक हर्ब्स बालों के लिए अमृत है समान, डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल तक कई समस्याएं करती हैं दूर
अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी को शामिल करते हैं तो हेयर से जुड़ी कई परेशानियां कंट्रोल हो सकती हैं। चलिए जानते हैं वे हर्ब्स कौन से हैं?
Published : Oct 15, 2025 12:27 pm IST, Updated : Oct 15, 2025 12:33 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
बालों का झड़ना आज सबसे आम समस्याओं में से एक बन गया है। शरीर में विटामिन की कमी, हार्श केमिकल ट्रीटमेंट्स के साथ एयर पॉल्यूशन के वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। लेकिन अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में इन आयुर्वेदिक जड़ी बूटी को शामिल करते हैं तो हेयर से जुड़ी कई परेशानियां कंट्रोल हो सकती हैं। चलिए जानते हैं वे हर्ब्स कौन से हैं?
2/6Image Source : FREEPIK
भृंगराज: विटामिन, मिनिरल्स, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर भृंगराज लंबे, रेशमी, मज़बूत और स्वस्थ बालों के लिए एकदम सही है। सप्ताह में एक बार भृंगराज हेयर मास्क का इस्तेमाल करें और कुछ महीनों में परिणाम देखें।
3/6Image Source : FREEPIK
आंवला: विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला समय से पहले बालों का सफ़ेद होने और झड़ने से रोकता है। 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बनाएँ और स्कैल्प और बालों पर लगाएँ। 30-45 मिनट के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। नियमित रूप से में इस्तेमाल करने से समय के साथ बाल घने, चमकदार और स्वस्थ हो सकते हैं।
4/6Image Source : YOUTUBE - Supriya's Passion
ब्राह्मी: ब्राह्मी की जड़ों से लेकर फूलों तक का इस्तेमाल, हेयरकेयर में किया जाता है। ब्राह्मी बालों के पोर्स को पतला होने से रोकता है जिससे बालों का झड़ना ठीक होता है और शरीर में प्रोटीन को एक्टिव करता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से मज़बूत होते हैं।
5/6Image Source : freepik
शिकाकाई: शिकाकाई को बालों के लिए अमृत समान माना गया है। यह बालों का झड़ना कम करके, स्कैल्प की समस्याओं से राहत दिलाता है। अगर आप इस शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटी का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो लंबे, घने और चमकदार बाल मिलते है।
6/6Image Source : freepik
रीठा: रीठा के एंटीमाइक्रोबियल गुण रूसी और स्कैल्प के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं। रीठा पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए, 2-3 बड़े चम्मच पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें या इसे आंवला या शिकाकाई जैसे अन्य आयुर्वेदिक पाउडर के साथ मिलाएँ। इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएँ और 20-30 मिनट तक लगा रहने दें फिर वॉश करें।