PMOS में राहत दिला सकते हैं ये हर्ब्स, एक्सपर्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह
PMOS में राहत दिला सकते हैं ये हर्ब्स, एक्सपर्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह
पीएमओएस कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बता रही हैं जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखने, मासिक चक्र को नियमित करने और पीएमओएस के लक्षणों को ठीक करने में मदद करते हैं।
Published : Jul 21, 2026 05:40 pm IST, Updated : Jul 21, 2026 05:52 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
पीएमओएस (PMOS) होने पर पीरियड्स समय से नहीं आता है और क्रैम्प्स बहुत ज़्यादा होते हैं, ऐसे में महिलाएं यह सुन सुनकर थक जाती हैं कि वज़न कम करो यह कंट्रोल हो जाएगा। लेकिन यह इतना आसान नहीं हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का भी सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा ऐसे आयुर्वेदिक तरीके बता रही हैं जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखने, मासिक चक्र को नियमित करने और पीएमओएस के लक्षणों को ठीक करने में मदद करते हैं।
2/5Image Source : MAGNIFIC
शतावरी: शतावरी को क्वीन ऑफ़ हर्ब्स यूं ही नहीं कहा जाता है। यह एस्ट्रोजेन को रेग्यूलेट करती है, एंड्रोजेन को कम करती है और ओव्यूलेशन में सुधार करती है। यानी यह यह पीएमओएस में होने वाले हार्मोनल डिस्बैलेंस को संतुलित करने में कारगर है। आप सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच शतावरी डालकर पिएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
अश्वगंधा: अश्वगंधा एक ऐसा हर्ब है जिसे कहा गया है कि यह शरीर में कोर्टिसोल लेवल को कम करता है। कोर्टिसोल लेवल कम होने से शरीर में तनाव कम होता है। बता दें, बढ़ा हुआ कोर्टिसोल लेवल पीएमओएस को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। आप अश्वगंधा वॉटर का सेवन रात को सोने से पहले कर सकते हैं।
4/5Image Source : MAGNIFIC
मेथी के बीज: मेथी के बीज में मौजूद सेपोनिन एक शक्तिशाली कपाउंड है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। बता दें लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं में इंसुलिन इनसेंसिटिविटी होती है जिस वजह से पीएमओएस की परेशानी बढ़ सकती है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
त्रिफला: त्रिफला पीएमओएस में फायदेमंद माना जाता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट दर्द और ऐंठन को शांत करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व गट हेल्थ को बेहतर करता है और बॉडी को डिटॉक्स करते हैं।