ड्राई स्किन वालों के लिए ये नुस्खे हैं वरदान समान, जानें Skin Care केयर में कैसे करें इस्तेमाल?
ड्राई स्किन वालों के लिए ये नुस्खे हैं वरदान समान, जानें Skin Care केयर में कैसे करें इस्तेमाल?
जैसे जैसे सर्दियाँ बढ़ रही हैं वैसे वैसे स्किन शुष्क और बेजान होने लगती है। इस मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम समस्या है। इस वजह से चेहरे पर खुजली और जलन होने लगती है जिससे स्किन खुरदुरा और लाल हो जाता है। ऐसे में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आज़माएं।
Published : Jan 11, 2025 03:41 pm IST, Updated : Jan 11, 2025 03:46 pm IST
1/5Image Source : social
जैसे जैसे सर्दियाँ बढ़ रही हैं वैसे वैसे स्किन शुष्क और बेजान होने लगती है। इस मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम समस्या है। इस वजह से चेहरे पर खुजली और जलन होने लगती है जिससे स्किन खुरदुरा और लाल हो जाता है। ऐसे में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप इन कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खों को आज़माएं।
2/5Image Source : social
आधे एवोकाडो को पीस लें और उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो अपनी त्वचा को और भी अधिक पोषण देने के लिए पेस्ट में एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
3/5Image Source : social
शहद में मॉइस्चराइजिंग, हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह रूखी त्वचा के लिए भी कारगर उपाय है। दो चम्मच ओट्स को एक चम्मच शहद में मिलाएं। इस मास्क को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें ताकि यह हाइड्रेटिंग मास्क के रूप में काम करे।
4/5Image Source : social
रूखी त्वचा के लिए दूध का मास्क बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा में खोए हुए तेल को फिर से भरता है और इसे सॉफ्ट बनाता है। एक कॉटन बॉल को दूध में डुबोएं और पूरे चेहरे पर थपथपाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और ठंडे पानी से धो लें। आप शहद और दूध को मिलाकर इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर फेस मास्क के रूप में लगा सकते हैं, जिससे त्वचा को और भी अधिक पोषण मिलेगा।
5/5Image Source : social
एलोवेरा जेल स्किन की ड्राइनेस को दूर करता हो। इसमें मौजूद म्यूकोपॉलीसेकेराइड त्वचा में नमी को लॉक करते हैं। आप इसे आसानी से अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल को पत्ती से निकालकर उसे ग्राइंड करें और फिर अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें।