क्रिसमस की शॉपिंग के लिए दिल्ली-नोएडा के ये मार्केट हैं सबसे बेस्ट, कम पैसों में हो जाएगी बेहतरीन खरीदारी
क्रिसमस की शॉपिंग के लिए दिल्ली-नोएडा के ये मार्केट हैं सबसे बेस्ट, कम पैसों में हो जाएगी बेहतरीन खरीदारी
क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में कई लोग पार्टी में जाने का प्लान बना रहे हैं। वहीं कई लोग खुद भी अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल वाले कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में इस क्रिसमस को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने की बजाय बाजार जाकर कपड़े खरीदें। चलिए जानते हैं आप कहां से शॉपिंग कर सकते हैं।
Published : Dec 21, 2024 07:57 pm IST, Updated : Dec 21, 2024 07:57 pm IST
1/5Image Source : social
क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में कई लोग पार्टी में जाने का प्लान बना रहे हैं। वहीं कई लोग खुद भी अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल वाले कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में इस क्रिसमस को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने की बजाय बाजार जाकर कपड़े खरीदें। चलिए जानते हैं आप कहां से शॉपिंग कर सकते हैं।
2/5Image Source : social
अगर, आपको पता नहीं है कि कहां आपको अच्छे कपड़े या डेकॉर के सामान मिल पाएंगे तो चलिए हम आपको बताते हैं। आप दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे।
3/5Image Source : social
सरोजिनी नगर, दिल्ली: क्रिसमस पर पहनने के लिए आप सरोजिनी नगर से शॉपिंग कर सकते हैं। सरोजिनी नगर में आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर तरह के आउटफिट मिल जाएंगे, जो स्टाइल करने के बाद अच्छे लगते हैं। आपको इस तरह के कपड़ों के लिए अलग-अलग डिज़ाइन भी मिल जाते हैं। आप क्रिसमस पर पहनने के लिए यहाँ से लॉन्ग कोट खरीद सकते हैं। आप लॉन्ग स्वेटर खरीद सकते हैं, जिन्हें आप 100 से 500 रुपये में खरीद सकते हैं।
4/5Image Source : social
अट्टा मार्केट, नोएडा: क्रिसमस की शॉपिंग के लिए आप नोएडा की अट्टा मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं। शॉपिंग के लिए यह सबसे अच्छी मार्केट है। यहां आपको क्रिसमस थीम वाले कपड़े मिलेंगे। इन्हें स्टाइल करने के बाद आप अच्छी दिखेंगी। इसके लिए आप यहां से क्रॉप टॉप स्वेटर, फर जैकेट और लेदर जैकेट जैसे डिजाइन वाले कपड़े खरीद सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक अच्छा लगेगा। आप मार्केट में इन सभी चीजों की शॉपिंग 250 से 1,000 रुपये में कर सकती हैं।
5/5Image Source : social
तुराब नगर मार्केट, गाजियाबाद: अगर आप क्रिसमस के लिए कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती हैं तो गाजियाबाद की तुराब नगर मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं। तुराब नगर मार्केट में आपको कई अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। साथ ही स्टाइलिंग के लिए आपको बॉटम वियर के भी कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। इससे आपका लुक और भी आकर्षक हो जाएगा। बस आपको इस मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए थोड़ा और समय देना होगा।