शाम की चाय के साथ व्रत में खाए जाने वाले 5 चटपटे स्नैक्स
शाम की चाय के साथ व्रत में खाए जाने वाले 5 चटपटे स्नैक्स
Snacks In Navratri Fast: शाम की चाय के साथ व्रत में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो ये 5 तरह के स्नैक्स बनाकर खा सकते हैं। जब भी भूख लगे या कुछ चटपटा खाने का मन हो आप ये स्नैक ले सकते हैं।
Published : Sep 22, 2025 02:00 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 02:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
व्रत में मखाना स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा है। शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी खाना है तो रोस्टेड मखाना खा लें। आप इसमें थोड़ा सेंध नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं। मखाने को और स्वादिष्ट बनाना है तो इसे 1 स्पून घी में थोड़ा जीरा, 1 बरीक कटी हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ फ्राई करके खा लें। मखाना स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा स्नैक्स है।
2/5Image Source : Freepik
शाम की चाय के साथ मूंगफली भी खा सकते हैं। आप मूंगफली की चाट बना सकते हैं। मूंगफली को हल्का रोस्ट करके फलाहारी नमक डालकर खा सकते हैं। मूंगफली और मखाना मिलाकर भी खा सकते हैं। इससे भरपूर एनर्जी मिलेगी।
3/5Image Source : Freepik
स्नैक्स के वक्त आप रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। बादाम, काजू को हल्का रोस्ट कर लें। इसमें थोड़ा सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर खाएं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और पेट भी भरा रहेगा।
4/5Image Source : Freepik
साबूदाना पापड़ भी चाय के साथ खा सकते हैं। बाजार में आसानी से साबूदाना पापड़ मिल जाते हैं। इन्हें रोस्ट करके या डीप फ्राई करके आप व्रत में खा सकते हैं। इसके अलावा आलू के चिप्स भी व्रत में खा सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
अगर कुछ गर्म और तला हुआ खाना है तो आलू डालकर कुट्टू या सिंघाड़े के पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। चाय के साथ ये पकौड़े टेस्टी लगते हैं। आप चाहें तो इन्हें हरा धनिया और हरी मिर्च की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।