नए साल की पार्टी में दिखना है फ्लॉलेस तो दही का ये देसी नुस्खा आज़माए, मिनटों में मिलेगी बेदाग त्वचा
नए साल की पार्टी में दिखना है फ्लॉलेस तो दही का ये देसी नुस्खा आज़माए, मिनटों में मिलेगी बेदाग त्वचा
अगर आप नए साल पर पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं लेकिन फेशिएल कराने का समय नहीं है तो अपनी स्किन केयर रूटीन में दही को शामिल कर लें। दही त्वचा को तुरंत निखार देने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद मौजूद पोषक एसिड डेड स्किन को हटाकर त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। चलिए जानते हैं नेचुरल चमक के लिए दही का इस्तेमाल कैस
Published : Dec 30, 2025 11:52 pm IST, Updated : Dec 30, 2025 11:59 pm IST
1/5Image Source : freepik
अगर आप नए साल पर पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं लेकिन फेशिएल कराने का समय नहीं है तो अपनी स्किन केयर रूटीन में दही को शामिल कर लें। दही त्वचा को तुरंत निखार देने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद मौजूद पोषक एसिड डेड स्किन को हटाकर त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। चलिए जानते हैं नेचुरल चमक के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करे?
2/5Image Source : freepik
दही-शहद फेस पैक: दही और शहद का फेस पैक इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच दही में आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक के लिए त्वचा पर ऐसे ही लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें।
3/5Image Source : freepik
दही-हल्दी का फेस पैक: 1 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन के आस पास लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। फिर इसे 15 से 20 मिनट के तक लिए ऐसे ही छोड़ दें। ये आपके त्वचा को ग्लोइंग बनाने मदद करेगा।
4/5Image Source : freepik
पपीता- दही का फेस पैक: पपीते को छिलकर अच्छे से मैश कर लें। उसके बाद एक बड़ा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें। फिर 15-20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/5Image Source : freepik
नींबू का रस, गुलाब जल और दही: इसके लिए पहले एक चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल मिला दें। उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। फिर 15-20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। उसके बाद साफ पानी से धो लें।