डार्क सर्कल दूर करने के लिए इन आसान नुस्खों को आज़माए, मिनटों में दिखेगा असर
डार्क सर्कल दूर करने के लिए इन आसान नुस्खों को आज़माए, मिनटों में दिखेगा असर
आंखो के नीचे बड़े बड़े काले दाग चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। आँखों के नीचे के ये काले घेरे बूढ़ा, थका हुआ और सुस्त दिखाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं डार्क सर्कल्स से कैसे छुटकारा पाएं?
Published : Apr 06, 2025 01:51 pm IST, Updated : Apr 06, 2025 02:08 pm IST
1/4Image Source : social
डार्क सर्कल्स होना इन दिनों बेहद आम है। आमतौर पर ये किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं देते हैं। लेकिन, आंखो के नीचे बड़े बड़े काले दाग चेहरे की खूबसूरती को ज़रूर बिगाड़ देते हैं। भले ही आप अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल करते हों लेकिन आँखों के नीचे के काले घेरे आपको बूढ़ा, थका हुआ और सुस्त दिखाएंगे। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं। तो, चलिए जानते हैं डार्क सर्कल्स से कैसे छुटकारा पाएं?
2/4Image Source : social
रात में आंखों पर ठंडे टी बैग्स रखने से डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है। चाय में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और कैटेचिन काले घेरों को कम करने में मदद करते हैं। दो टी बैग्स लें, और इसे फ्रिज में रखें। जब ये एकदम ठंडा हो जाए तब इसे 10-15 मिनट के लिए आँखों पर लगाएँ, उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेहतरीन रिजल्ट के लिए इसे दिन में दो बार ट्राई करें।
3/4Image Source : social
केसर का उपयोग बहुत लंबे समय से त्वचा की समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत को कम करने में मदद करते हैं। यह उम्र बढ़ने के कारण होने वाली महीन रेखाओं और काले घेरों को भी ठीक करता है। एक चम्मच कच्चा दूध लें, उसमें केसर के कुछ रेशे डालें, इसे कुछ देर के लिए भीगने दें। डार्क सर्कल वाले हिस्से पर उंगलियों की मदद से मिश्रण को लगाएं। इसे रात भर लगाकर रखें और अगले दिन धो लें। अगर यह गंदा लगे, तो आप इसे 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो सकते हैं। बेहतर नतीजों के लिए कुछ हफ़्तों तक इस प्रक्रिया को जारी रखें।
4/4Image Source : social
नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और यह विटामिन सी से भरपूर होता है। यह काले घेरों को कम करने में मदद करता है। नींबू के रस के नियमित उपयोग से आंखों के नीचे की पतली त्वचा भी मजबूत होती है जिससे पिगमेंटेशन और कालापन कम होता है। थोड़ी मात्रा में नींबू का रस और टमाटर का रस लें। इसे अच्छे से मिलाएँ। दोनों रसों के मिश्रण को कॉटन पैड की मदद से अपनी आँखों के नीचे लगाएँ। सूखने के बाद, इसे फिर से लगाएँ, इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें और धो लें। अच्छे नतीजों के लिए आप इसे रोज़ाना लगा सकते हैं।