चिलचिलाती गर्मी में घमौरियों से हैं परेशान तो आज़माएं ये देसी उपाय, मिलेगा तुरंत आराम
चिलचिलाती गर्मी में घमौरियों से हैं परेशान तो आज़माएं ये देसी उपाय, मिलेगा तुरंत आराम
घमौरी एक स्किन से जुड़ी कंडीशन है जो गर्मियों में लोगों को बहुत ज़्यादा होती है। घमोरी की समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में ही देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।
Published : May 09, 2025 08:26 pm IST, Updated : May 09, 2025 08:26 pm IST
1/5Image Source : social
घमौरी एक स्किन से जुड़ी कंडीशन है जो गर्मियों में लोगों को बहुत ज़्यादा होती है। घमौरियां होने पर त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने होते हैं और ऐसा लगता है जैसे कोई कांटे चुभा रहा है। घमौरी में खुजली बहुत ज़्यादा होती है। इस वजह से स्किन पर जलन भी होने लगती है। घमोरी की समस्या बच्चों और बड़ों दोनों में ही देखने को मिलती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप इन कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।
2/5Image Source : social
मुल्तानी मिट्टी को घमौरियों में लगाने से काफी हद तक आराम मिलता है। ये आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाती है जिससे जलन और खुजली नहीं होती है, ये दाने भी कम कर देती है और बैक्टीरिया खत्म करके आपकी आराम दिलाती है।
3/5Image Source : social
ऐलोवेरा घमोरियों को दूर करने में बेहद असरदार है साथ ही यह स्किन को ठंडा रखता है। इसलिए घमोरियों के जलन से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों में होने वाली खुजली, लाल चक्कते और रैशेज की समस्या से आपको तुरंत राहत मिलेगी।
4/5Image Source : social
एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम घमौरियों के लिए बेहद असरदार है। घमोरियों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पानी से नहाएं, इसकी पत्तियां पीसकर घमौरियों पर लगाएं। इसके अलावा पानी में नीम और कपूर को उबालें और इस पानी से नहाएं।
5/5Image Source : social
एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुणों से भरपूर चंदन भी घमौरियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। चंदन पाउडर और गुलाब जल के आप प्रभावित स्किन पर लगाएं। चंदन का कूलिंग इफेक्ट घमोरियों से भरपूर आपकी स्किन को ठंडक देने में मदद करेगा।