बारिश में चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
बारिश में चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
बरसात के मौसम में हवा में उमस बहुत बढ़ जाती है, जिसकी वजह से त्वचा चिपचिपी और ऑयली होने लगती है। इस वजह से चेहरे पर धूल-मिट्टी जमा होती है और कील-मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं।
Published : Jul 07, 2026 01:08 pm IST, Updated : Jul 07, 2026 01:08 pm IST
1/5Image Source : Magnific
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में सबसे कारगर मानी जाती है। इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
2/5Image Source : Magnific
खीरा त्वचा को ठंडक देता है और नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तेल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच खीरे के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
3/5Image Source : magnific
बेसन त्वचा को गहराई से सफाई करता है और दही त्वचा के पीएच लेवल को बनाए रखता है। इसे यूज करने के लिए एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 5-10 मिनट बाद इसे सादे पानी से साफ कर लें।
4/5Image Source : magnific
एलोवेरा हर तरह की त्वचा के लिए वरदान है। यह बिना त्वचा को ऑयली बनाए उसे मॉइश्चराइज करता है। रात को सोने से पहले या चेहरा धोने के बाद फ्रेश एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाएं और हल्की मसाज करके छोड़ दें।
5/5Image Source : magnific
ग्रीन टी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा के सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करते हैं। इसेक लिए ग्रीन टी बनाकर उसे ठंडा कर लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। दिन में 2-3 बार इसे अपने चेहरे पर टोनर की तरह स्प्रे करें।