30 के बाद स्किन केयर रूटीन में इन बातों का रखा ध्यान तो झाई-झुर्रियों का होगा काम तमाम, नज़र आएंगी अपनी उम्र से जवां
30 के बाद स्किन केयर रूटीन में इन बातों का रखा ध्यान तो झाई-झुर्रियों का होगा काम तमाम, नज़र आएंगी अपनी उम्र से जवां
आजकल 30 पार करते करते ही चेहरे पर झुर्रियां-रिंकल्स दिखने लगते हैं और कम उम्र में ही बूढ़े नज़र आने लगते हैं। आपने कभी सोचा है कि इतनी कम उम्र में ही झुर्रियां क्यों दिखेंगे लगती हैं? दरअसल, इसके पीछे की वजह स्किन केयर को लेकर की जाने वाली लापरवाही है।
Published : Jan 19, 2025 01:02 pm IST, Updated : Jan 19, 2025 01:13 pm IST
1/6Image Source : social
आजकल 30 पार करते करते ही चेहरे पर झुर्रियां-रिंकल्स दिखने लगते हैं और कम उम्र में ही बूढ़े नज़र आने लगते हैं। आपने कभी सोचा है इतनी कम उम्र में ही झुर्रियां क्यों दिखेंगे लगती हैं? दरअसल, इसके पीछे की वजह स्किन केयर को लेकर की जाने वाली लापरवाही है। ऐसे में स्किन को एजिंग और डैमेज से बचाने के लिए स्किन की खास देखभाल करने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए हमें किन बातों का ध्यान रखना होता है।
2/6Image Source : social
सुबह के समय स्किन की क्लींजिंग करना न भूलें। सुबह स्किन को कॉटन पैड से अच्छी तरह क्लीन करें। फिर पानी से चेहरे को धोने के बाद स्किन पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। बाहर जाते समय हमेशा एसपीएफ 50 या उससे बेहतर सनस्क्रीन अप्लाई करें। साथ ही जब भी कहीं बाहर से आएं तो चेहरे को क्लीन्ज करें।
3/6Image Source : social
अगर आप 30 की उम्र का पड़ाव पार कर गई हैं तो कोई भी स्क्रबर या फेशवॉश इस्तेमाल नहीं करें। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए स्किन टाइप के अनुसार ही स्क्रबर और फेशवॉश का इस्तेमाल करें।
4/6Image Source : social
पैसों के चक्कर में सस्ते स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। सस्ते और चिप प्रोडक्ट्स चेहरे को डैमेज करते हैं। स्किन की केयर करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन सी और ई जैसी चीजों को शामिल करें, जो त्वचा को फ्री रैडिकल से बचाने में मदद कर सकते हैं।
5/6Image Source : social
स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे जैसे- बेसन, हल्दी, दही शहद और एलोवेरा का इस्तेमाल करें। साथ ही रात को सोने से पहले मेकअप ज़रूर निकालें। अगर आपने मेकअप नहीं किया है तब भी अपने चेहरे को पानी से धोकर ही सोने जाएं।
6/6Image Source : social
स्किन और बॉडी को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए खूब पानी पियें। भरपूर नींद लें क्योंकि स्किन रिपेयर करने के लिए नींद बेहद जरूरी है। ज्यादा तनाव और अवसाद की वजह से स्किन डैमेज होने लगती है और फाइन लाइन्स और रिंकल्स आने लगते हैं इसलिए स्ट्रेस न लें।