चेहरे पर नीम फेस पैक लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
चेहरे पर नीम फेस पैक लगाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
चेहरे पर नीम का फेस पैक लगाना आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, खासकर तब जब आप ऑयली स्किन या मुहासों से परेशान हों। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को गहराई से साफ करते हैं।
Published : Mar 07, 2026 05:17 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 05:17 pm IST
1/5Image Source : Freepik
नीम त्वचा के सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है। यह रोमछिद्रों में जमी गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को निकालकर त्वचा की चिपचिपाहट को कम करता है।
2/5Image Source : Freepik
नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व उन बैक्टीरिया को खत्म करते हैं जो मुहासों का कारण बनते हैं। यह चेहरे की सूजन और रेडनेस को कम करने में भी बहुत प्रभावी है।
3/5Image Source : Freepik
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स के निशान या डार्क स्पॉट्स रह गए हैं, तो नीम पैक का नियमित इस्तेमाल उन्हें हल्का करने में मदद करता है और स्किन टोन को लाइट करता है।
4/5Image Source : Freepik
नीम के एंटी-फंगल गुण त्वचा को कई तरह के इंफेक्शन और खुजली से बचाते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और फ्रेश बनी रहती है।
5/5Image Source : Freepik
नीम एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह बंद रोमछिद्रों को खोलता है, जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।