चेहरे पर संतरे का छिलका लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?
चेहरे पर संतरे का छिलका लगाने से क्या फायदे मिलते हैं?
Orange Peel For Face: संतरा खाने और संतरे का छिलका लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। संतरे का छिलका सुखाकर इसका फेसपैक और मास्क बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं संतरे का छिलका लगाने से क्या फायदे होते हैं?
Published : Mar 30, 2026 12:30 pm IST, Updated : Mar 30, 2026 12:30 pm IST
1/5Image Source : Freepik
त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए सीजन फलों का सेवन करने और त्वचा पर लगाने की सलाह दी जाती है। इस समय संतरे का सीजन और संतरे में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा की गहराई तक जाकर उसे साफ करते हैं। संतरे का छिलका पीसकर त्वचा पर लगाने से डेड सेल्स साफ होती हैं और नई कोशिकाएं बनती हैं।
2/5Image Source : Freepik
संतरा के छिलका में विटामिन सी पाया जाता है त्वचा को निखारने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। वहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे स्किन टाइट होती है। संतरे के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी स्किन टैनिंग को कम करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
गर्मी में यूवी रेज से त्वचा को नुकसान होता है और टैनिंग होने लगती है। ऐसे में स्किन में मेलानिन की मात्रा बढ़ जाती है। चेहरा डार्क हो जाता है और निखार कम होने लगता है। ऐसे में संतरे के छिलके में पाए जाने वाले पोषक तत्व असरदार काम करते हैं। इससे रंग साफ होता है और त्वचा की गहराई से सफाई होती है।
4/5Image Source : Freepik
गर्मी में पसीना और धूल मिट्टी से त्वचा काफी डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में संतरे के छिलके से बना फेसपैक लगाने से चेहरे पर जमी गंदगी और ऑयल साफ हो जाता है। इससे डेड स्किन सेल्स साफ हो जाती है और नई चमकदार त्वचा आने लगती है। संतरे का रस भी अगर मिला लें तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।
5/5Image Source : Freepik
इसके लिए संतरे के छिलके को सुखा लें और फिर इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। संतरे के छिलके का बारी पाउडर जैसा तैयार करना है। अब इसमें संतरे का रस या गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। ये नेचुरल एक्सफोलिएटर का काम करता है। आप इसमें चुटकीभर हल्दी, दूध या दही मिक्स मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे पिंपल्स, दाने, डार्क स्पॉट कम होते हैं।