चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या फायदे होते हैं? यहां जानें
चेहरे पर आलू का रस लगाने से क्या फायदे होते हैं? यहां जानें
चेहरे पर आलू का रस लगाना त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, बी-कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करते हैं। ऐसे में यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Jul 08, 2026 01:09 pm IST, Updated : Jul 08, 2026 01:09 pm IST
1/5Image Source : Magnific
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे या पफिनेस है, तो आलू का रस लगाने से यह बहुत जल्दी ठीक हो जाता है। यह आंखों के आस-पास की संवेदनशील त्वचा को आराम भी पहुंचाता है।
2/5Image Source : Magnific
चेहरे पर धूप के कारण होने वाले काले धब्बे, झाइयां और पिंपल्स के निशानों को हल्का करने में आलू का रस बेहद असरदार है। इसमें मौजूद 'कैटेकोलेज' नामक एंजाइम त्वचा की रंगत को साफ करता है।
3/5Image Source : Magnific
विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण, आलू का रस त्वचा में कोलेजन के लेवल को बढ़ाता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे कि फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है, जिससे त्वचा जवान और टाइट नजर आती है।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है, तो आलू का रस आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है। यह त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और उसे मुलायम, चमकदार और ग्लोइंग बनाता है।
5/5Image Source : Magnific
धूप में झुलसी त्वचा पर आलू का रस लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की जलन, रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।