हल्दी टोनर चेहरे पर लगाने से क्या फायदा मिलेगा, घर पर Toner कैसे बनाएं?
हल्दी टोनर चेहरे पर लगाने से क्या फायदा मिलेगा, घर पर Toner कैसे बनाएं?
Homemade Turmeric Toner: अगर आपको सनबर्न और ड्राई स्किन की समस्या है। तो आपको घर में बने इस हल्दी वाले टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसे लगाने से त्वचा पर आए दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे। ये है घर में हल्दी टोनर बनाने का तरीका।
Published : Nov 17, 2025 10:36 am IST, Updated : Nov 17, 2025 10:36 am IST
1/5Image Source : Freepik
हल्दी हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सभी के घर में मसाले के रूप में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। आप इस हल्दी का इस्तेमाल अपने फेस को साफ-सुथरा और चमकदार बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना हल्दी टोनर का इस्तेमाल करें। इससे फेस पर एकदम शाइन आ जाएगी।
2/5Image Source : Freepik
केमिकल प्रोडक्ट हर किसी को सूट नहीं करते हैं। ऐसे में आप नेचुरल हल्दी टोनर को फेस पर लगा सकते हैं। इससे ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और डल हो चुकी स्किन भी ग्लो करने लगेगी। हल्दी टोनर लगाने से स्किन की डीप क्लीनिंग होगी।
3/5Image Source : Freepik
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो स्किन को हाइट्रेड करने के लिए हल्दी से बने टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप टोनर बनाने के लिए हल्दी में गुलाब जल और एलोवेरा डालकर मिक्स करें। इस टोनर को लगाते रहें। एक्ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए हल्दी सबसे किफायती चीज है।
4/5Image Source : Freepik
हल्दी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज एक्ने ब्रेकआउट को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे मुंहासे दूर होते हैं।
हल्दी लगाने से आपका चेहरा ग्लोइंग लगने लगता है। फेस पर काले धब्बे साफ होते हैं और समय-समय पर हल्दी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नया निखार आता है।
5/5Image Source : Freepik
हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को सनबर्न या ड्राईनेस से आराम पहुंचाते हैं। हल्दी टोनर एक्जिमा और सोरायसिस की समस्या से भी राहत देता है।