गर्मियों में चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या फायदे मिलते हैं?
गर्मियों में चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या फायदे मिलते हैं?
गर्मियों की तपिश और धूल-मिट्टी त्वचा को काफी बेजान बना देती है। ऐसे में केले का छिलका, जिसे हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं, आपकी स्किन के लिए वरदान की तरह साबित हो सकती है। चलिए जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या फायदे होते हैं।
Published : Mar 11, 2026 06:35 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 06:35 pm IST
1/5Image Source : freepik
तेज धूप के कारण चेहरे पर होने वाली रेडनेस और जलन को कम करने में केले का छिलका बहुत असरदार है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं।
2/5Image Source : freepik
पसीने के कारण हम अक्सर हैवी क्रीम लगाने से बचते हैं, जिससे स्किन अंदर से ड्राई हो जाती है। छिलके में मौजूद पोटेशियम और विटामिन A त्वचा को बिना चिपचिपाहट के हाइड्रेट रखते हैं।
3/5Image Source : freepik
गर्मियों में तेल और पसीने से एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। केले के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ल्यूटीन होता है, जो बैक्टीरिया से लड़ने और सूजन कम करने में मदद करता है।
4/5Image Source : freepik
अगर चेहरे पर धूप की वजह से टैनिंग हो गई है, तो छिलके के अंदरूनी हिस्से को रगड़ने से त्वचा की रंगत साफ होती है। इसमें मौजूद विटामिन C दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक है।
5/5Image Source : freepik
छिलके के सफेद वाले हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक रगड़ें जब तक कि छिलका भूरा न हो जाए। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।