बारिश के मौसम में दीमक लगने का खतरा बढ़ जाता है। चिकन और बाथरूम से दरवाजे, चौखट और फिर दूसरे फर्नीचर में दीमक पहुंचकर खराब कर सकती है। अगर एक भी दीमक दिखे तो फौरन ये दीमक भगाने के उपाय कर लें।
Published : Jul 07, 2026 08:17 am IST, Updated : Jul 07, 2026 08:17 am IST
1/5Image Source : India Tv
मानसून में नमी और सीलन बढ़ जाती है, जिससे लकड़ी में दीमक लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। एक बार लकड़ी में दीमक आ जाए तो बिना ट्रीटमेंट के खत्म नहीं होती। दीमक भगाने में नमक असरदार काम करता है। जिन लोगों के घर में अक्सर दीमक की समस्या रहती है उन्हें नमक का ये उपाय जरूर करना चाहिए। नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दीमक को दूर करते हैं। जहां दीमक लगी है वहां आप नमक का छिड़काव कर दें।
2/5Image Source : India Tv
दीमक से छुटकारा पाने का एक असरदार घरेलू उपाय नीम का तेल है। घर में जहां भी आपको दीमक का असर दिखे तो नीम का तेल वहां अच्छी तरह से लगा दें। नीम का तेल जब आप लकड़ी पर लगाएंगे तो लकड़ी के अंदर छुपे दीमक बाहर निकालने लगेगी। इससे लकड़ी के अंदर लगी दीमक मर जाएगी और फर्नीचर सुरक्षित बना रहेगा।
3/5Image Source : Magnific
बोरिक एसिड का इस्तेमाल दीमक भगाने में किया जाता है। सफेद रंग का पाउडर बोरिक एसिड दीमक और कॉकरोच भगाने में काफी असरदार है। इससे दूसरे कीड़े भी भाग जाते हैं। आपको बोरिक एसिड के पाउडर को गोलियां बनाकर प्रभावित जगह पर डाल देनी हैं। इससे दीमक और दूसरे कीड़े भी दूर भाग जाएंगे।
4/5Image Source : Magnific
अगर दीमक लग गई है तो सिरका का इस्तेमाल करें। दीवार या फर्नीचर में लगे दीमक को भगाने के लिए सिरका असरदार साबित हो सकता है। ये दीमक को भगाने का नेचुरल उपाय है। सिरका में थोड़ा नींबू मिलाकर छिड़कने से दीमक मर जाती है। आपको 1-2 दिन के अंतर पर फिर से छिड़काव करने की जरूरत है। जिससे दीमक दोबारा न आए।
5/5Image Source : Magnific
जिस फर्नीचर में दीमक लगी है उसे थोड़ी देर के लिए तेज धूप में सुखा दें। इससे दीमक निकलने लगेगी। धूप से फर्नीचर की नमी खत्म हो जाएगी और दीमक पनपने का खतरा भी कम हो जाएगा। कोशिश करें कि घर में फर्नीचर और लकड़ी वाली चीजें सूखी रहें। कोनों और फर्नीचर के पास पानी जमा न हो। फर्नीचर पर प्रोटेक्टिव पॉलिश या तेल भी लगा सकते हैं।