अपनी स्किन की देखभाल के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे पर बर्फ लगाना भी इन्हीं में से एक है। ये एक बहुत ही पुराना और असरदार नुस्खा है। यह न केवल चेहरे की थकान मिटाता है, बल्कि त्वचा को तुरंत तरोताजा भी कर देता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे क्या हैं।
Published : Jan 08, 2026 02:17 pm IST, Updated : Jan 08, 2026 02:17 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सुबह उठने पर अक्सर चेहरा या आंखों के नीचे का हिस्सा सूजा हुआ लगता है। बर्फ लगाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं, जिससे सूजन तुरंत कम हो जाती है।
2/5Image Source : Freepik
अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे या थकान रहती है, तो बर्फ से मसाज करने पर वहां का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। नियमित रूप से ऐसा करने पर डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
3/5Image Source : Freepik
अगर चेहरे पर लाल रंग के दाने या मुंहासे हैं, तो बर्फ लगाने से उनकी जलन और सूजन कम होती है।
4/5Image Source : Freepik
बर्फ चेहरे के खुले और बड़े रोमछिद्रों को सिकोड़ने में मदद करती है। इससे चेहरे पर गंदगी कम जमा होती है और त्वचा चिकनी नजर आती है।
5/5Image Source : Freepik
जब आप चेहरे पर बर्फ रगड़ते हैं, तो त्वचा का रक्त संचार बढ़ जाता है। इससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है और चेहरा खिला-खिला दिखता है।