रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होता है?
रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से क्या होता है?
रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध लगाना त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड, विटामिन A, D, B6, B12, प्रोटीन और बायोटीन जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके फायदे।
Published : Jun 18, 2026 08:42 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 08:42 pm IST
1/5Image Source : magnific
कच्चा दूध त्वचा की अंदरूनी परतों को नमी पहुंचाता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो यह उसे सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करता है।
2/5Image Source : magnific
कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड की तरह काम करता है। यह बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाता है, जिससे चेहरा साफ और फ्रेश दिखता है।
3/5Image Source : magnific
कच्चे दूध का नियमित इस्तेमाल करने से यह चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन कम होते हैं। धूप से हुई टैनिंग को हटाने में भी यह काफी असरदार है।
4/5Image Source : magnific
कच्चे दूध में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां या फाइन लाइन्स नहीं आते।
5/5Image Source : magnific
अगर धूप या प्रदूषण के कारण चेहरे पर जलन या रेडनेस है, तो कच्चा दूध त्वचा को ठंडक देता है।