1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. विटामिन ई ऑयल रात भर चेहरे पर लगाकर रखने से क्या होता है?

विटामिन ई ऑयल रात भर चेहरे पर लगाकर रखने से क्या होता है?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : May 25, 2026 11:41 pm IST,  Updated : May 25, 2026 11:45 pm IST
विटामिन ई को उसकी खूबियों की वजह से “ब्यूटी विटामिन” कहा जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को पोषण देने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। कई लोग रातभर चेहरे पर विटामिन ई लगाकर सोते हैं, क्योंकि इससे त्वचा को गहराई से नमी मिल सकती है और स्किन ज्यादा सॉफ्ट व ग्लोइंग नजर आती है। आइए जानते हैं रातभर विटामिन ई लगाने से त्वचा को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
1/5 Image Source : unsplash/magnific

स्किन को करता है मॉइस्चराइज: विटामिन ई का ऑयल बेहद गाढ़ा होता है जो रूखी और बेजान त्वचा को रात भर में नमी प्रदान कर के मुलायम बनाता है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
स्किन को करता है मॉइस्चराइज: विटामिन ई का ऑयल बेहद गाढ़ा होता है जो रूखी और बेजान त्वचा को रात भर में नमी प्रदान कर के मुलायम बनाता है।
दाग-धब्बों होते हैं कंट्रोल: विटामिन ई के एंटीऑक्सीडेंट गुण काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। साथ ही यह त्वचा में कसाव लाता है, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करके त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
दाग-धब्बों होते हैं कंट्रोल: विटामिन ई के एंटीऑक्सीडेंट गुण काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। साथ ही यह त्वचा में कसाव लाता है, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करके त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
शुद्ध विटामिन ई तेल काफी गाढ़ा और चिपचिपा होता है, इसलिए इसे सीधे लगाने के बजाय किसी कैरियर ऑयल (जैसे नारियल या जोजोबा तेल) या अपने सामान्य मॉइस्चराइजर के साथ मिलाकर रात में लगाना सबसे अच्छा होता है। यदि आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक कैप्सूल को काटकर उसका जेल निकाल लें और उसमें थोड़ी मात्रा एलोवेरा जेल या बादाम का तेल मिला लें।
4/5 Image Source : UNSPLASH

अगर आपकी स्किन ऑयली या सेंसटिव है तो इसे रातभर न लागएं। ऐसा करने से पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ऑयली स्किन वाले 30 मिनट तक ही लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। लेकिन अगर आपकी त्वचा सामान्य या रूखी है, तो आप इसे रात भर लगा सकते हैं
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement