अक्सर जब गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो हम इस उम्मीद में कूलर की घास या पानी की टंकी में बर्फ डाल देते हैं कि कमरा ठंडा हो जाए। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कूलर में बर्फ डालने से क्या होता है।
Published : May 13, 2026 12:03 pm IST, Updated : May 13, 2026 12:03 pm IST
1/5Image Source : canva
अक्सर जब गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो हम इस उम्मीद में कूलर की घास या पानी की टंकी में बर्फ डाल देते हैं कि कमरा ठंडा हो जाए। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कूलर में बर्फ डालने से क्या होता है।
2/5Image Source : canva
जैसे ही आप पानी में बर्फ डालते हैं, पानी का तापमान गिर जाता है। इससे कूलर से निकलने वाली हवा शुरुआत में काफी ठंडी महसूस होती है। अगर आप सीधे कूलर के सामने बैठे हैं, तो आपको बहुत राहत मिलेगी।
3/5Image Source : canva
अगर आप बंद कमरे में कूलर चला रहे हैं और उसमें बर्फ डाल देते हैं, तो हवा में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे कुछ देर बाद आपको चिपचिपाहट महसूस होने लगेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है।
4/5Image Source : canva
कूलर 'इवेपोरेटिव कूलिंग' के सिद्धांत पर काम करता है। इसका मतलब है कि पानी जितना बेहतर भाप बनेगा, हवा उतनी ही ठंडी होगी। बर्फ डालने से पानी बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है, जिससे उसके वाष्पित होने की गति कम हो जाती है। नतीजतन, कूलर हवा को ठंडा तो करता है लेकिन कमरे का तापमान लंबे समय तक कम बनाए रखने में यह तरीका बहुत प्रभावी नहीं होता।
5/5Image Source : canva
कूलर वाले कमरे की खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि ताजी हवा अंदर आए और नमी बाहर निकल सके।