चेहरे पर देसी घी लगाना आयुर्वेद में एक वरदान माना गया है। घी में मौजूद फैटी एसिड्स ओमेगा-3, 6 और 9 और विटामिन ए, डी, ई, के आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं।
Published : Apr 07, 2026 06:15 pm IST, Updated : Apr 07, 2026 06:15 pm IST
1/5Image Source : freepik
घी त्वचा की गहराई तक जाकर नमी पहुंचाता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई या बेजान रहती है, तो घी एक बेहतरीन हाइड्रेटिंग एजेंट की तरह काम करता है। यह त्वचा में नमी को लॉक कर देता है जिससे चेहरा कोमल बना रहता है।
2/5Image Source : freepik
घी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा में लचीलापन बना रहता है, जिससे आप लंबे समय तक जवान नजर आते हैं।
3/5Image Source : freepik
आंखों के नीचे काले घेरों के लिए घी बहुत प्रभावी है। रात को सोने से पहले उंगली की मदद से हल्की मसाज करने से काले घेरे कम होते हैं और चेहरे के दाग-धब्बे भी हल्के होने लगते हैं।
4/5Image Source : freepik
घी त्वचा के कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे चेहरे की नेचुरल चमक बढ़ती है और बेजान त्वचा में नई जान आ जाती है।
5/5Image Source : freepik
अगर आपके होंठ हमेशा फटते हैं, तो घी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से फटे होंठों से छुटकारा मिल सकता है।