शैंपू में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोने से क्या होता है?
शैंपू में व्हाइट विनिगर मिलाकर बाल धोने से क्या होता है?
शैंपू में सफेद सिरका मिलाकर बाल धोने का इस्तेमाल अक्सर स्कैल्प की गहराई से सफाई और बालों की रंगत सुधारने के लिए किया जाता है। सफेद सिरका एसिडिक होता है, जो हमारे बालों और स्कैल्प के नेचुरल pH संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बालों को कई तरह के फायदे होते हैं।
Published : Jul 22, 2026 04:54 pm IST, Updated : Jul 22, 2026 04:54 pm IST
1/5Image Source : Magnific
सिरके में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प से डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है।
2/5Image Source : Magnific
रोजाना शैंपू, तेल, सीरम या हार्ड वाटर के कारण बालों पर जो परत जमा हो जाती है, सिरका उसे आसानी से काट देता है।
3/5Image Source : Magnific
यह बालों के क्यूटिकल्स को सील कर बंद कर देता है, जिससे बाल स्मूथ और चमकदार दिखने लगते हैं।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपकी स्कैल्प बहुत जल्दी चिपचिपी या ऑयली हो जाती है,तो सिरका एक्सेस ऑयल को कंट्रोल करता है।
5/5Image Source : Magnific
इसे इस्तेमाल करने के लिए अपनी हथेली या एक छोटी कटोरी में जितना शैंपू आप लेते हैं, उतना लें। उसमें केवल आधा से 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से 1-2 मिनट मसाज करें और फिर सामान्य पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें।