पानी में फिटकरी डालकर बाल धोने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
पानी में फिटकरी डालकर बाल धोने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका
फिटकरी का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू उपायों में किया जाता रहा है। बालों की देखभाल में भी कई लोग फिटकरी वाले पानी का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं पानी में फिटकरी डालकर बाल धोने से कौन से फायदे मिलते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
Published : May 26, 2026 04:53 pm IST, Updated : May 26, 2026 04:53 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
फिटकरी का इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू उपायों में किया जाता रहा है। बालों की देखभाल में भी कई लोग फिटकरी वाले पानी का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं पानी में फिटकरी डालकर बाल धोने से कौन से फायदे मिलते हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
डैंड्रफ़ होता है कंट्रोल: पानी में फिटकरी डालकर बाल धोने से डैंड्रफ की परेशानी दूर होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प के संक्रमण को दूर करते हैं और डैंड्रफ साफ करते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
हेयर फॉल होता है कंट्रोल: अगर, आपका हेयर फॉल हो रहा है तो फिटकरी के पानी से हेयर को वॉश करें। फिटकरी स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित करती है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कंट्रोल होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
स्कैल्प की बदबू मिटाए: अगर आपके सिर से बहुत ज़्यादा पसीना आ रहा है तो उस वजह से स्कैल्प से बदबू आ सकती ती है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने लिए फिटकरी का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं
5/5Image Source : UNSPLASH
एक कप गर्म पानी में 1 छोटा चम्मच फिटकरी का पाउडर अच्छी तरह घोल लें। अब, शैम्पू से बाल धो लें। इसके बाद, शैम्पू किए गए बालों में इस फिटकरी वाले पानी को डालें और 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। आखिर में सादे पानी से हेयर को वॉश करें