1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बालों को रेशमी बनाने के लिए कौन सा घरेलू जेल लगाएं?

बालों को रेशमी बनाने के लिए कौन सा घरेलू जेल लगाएं?

Published : Jun 25, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 12:34 pm IST
बालों को सिल्की बनाने के लिए मार्केट में कई तरह से शैंपू, कंडीशन और मास्क मिलते हैं। लेकिन इन सभी में केमिकल भी पाए जाते हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो बालों को रेशमी बनाने के लिए घर में हेयर जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरली सिल्की हो जाएंगे।
1/5 Image Source : Magnific
बालों को सिल्की बनाने के लिए मार्केट में कई तरह से शैंपू, कंडीशन और मास्क मिलते हैं। लेकिन इन सभी में केमिकल भी पाए जाते हैं। अगर आप इनसे बचना चाहते हैं तो बालों को रेशमी बनाने के लिए घर में हेयर जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल नेचुरली सिल्की हो जाएंगे।
इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसका जेल निकालकर मिक्सी में डालकर पीस लें। इसे बालों को धोने के बाद 10 मिनट लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
2/5 Image Source : Magnific
इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसका जेल निकालकर मिक्सी में डालकर पीस लें। इसे बालों को धोने के बाद 10 मिनट लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
दूसरा जेल आप फ्लेक्स सीड्स यानि अलसी के बीजों से बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी डालें। पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज डालें और इसे जेल जैसा होने तक उबालें। हल्का ठंडा होने पर छान लें।
3/5 Image Source : Magnific
दूसरा जेल आप फ्लेक्स सीड्स यानि अलसी के बीजों से बना सकते हैं। इसके लिए एक पैन में 1 कप पानी डालें। पानी में 1 चम्मच अलसी के बीज डालें और इसे जेल जैसा होने तक उबालें। हल्का ठंडा होने पर छान लें।
अब बालों को शैंपू करने के बाद जब बाल हल्के गीले हों तो इस जेल को 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बार बालों को सादा पानी से धो लें। इससे आपके बाल रेशमी हो जाएंगे।
4/5 Image Source : Magnific
अब बालों को शैंपू करने के बाद जब बाल हल्के गीले हों तो इस जेल को 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बार बालों को सादा पानी से धो लें। इससे आपके बाल रेशमी हो जाएंगे।
आप चाहें तो असली के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बालों के हिसाब से अलसी का तेल और उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इसे बालों पर लगाएं, बालों को भरपूर नमी मिलेगी।
5/5 Image Source : Magnific

Advertisement