पीला पड़ चुका है वॉश बेसिन और पॉट, इस तरह चमकाएं बाथरूम का कोन-कोना
पीला पड़ चुका है वॉश बेसिन और पॉट, इस तरह चमकाएं बाथरूम का कोन-कोना
Bathroom Cleaning Hacks: बाथरूम को साफ रखना जरूरी है। इसके लिए बाथरूम क्लीनर के अलावा कुछ असरदार उपाय भी कर सकते हैं। इससे पॉट और वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। ये हैं बाथरूम साफ करने के असरदार उपाय।
Published : Mar 19, 2025 11:23 am IST, Updated : Mar 19, 2025 11:24 am IST
1/5Image Source : Freepik
बाथरूम के पॉट और सिंक काफी गंदे हो जाते हैं। पॉट पर लगे पीले दाग क्लीन करना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे बाथरूम की टाइल, पॉट और वॉश बेसिन पर लगे दाग एकदम क्लीन हो जाएंगे।
2/5Image Source : Freepik
1 कप पानी में करीब 4 चम्मच सिरका मिलाकर स्प्रे बोतल में डाल लें। बाथरूम में सिंक के ऊपर थोड़ा अमोनिया पाउडर छिड़क दें और इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके ऊपर सिरका वाला घोल स्प्रे कर दें। ब्रश से बाथरूम के सिंक और सीट को साफ कर लें। एकदम चमक जाएंगे।
3/5Image Source : Freepik
टाइल्स को साफ करने के लिए डिटर्जेंट, विनेगर और बेकिंग सोडा की बराबर मात्रा लें और इन्हें पानी में घोलकर एक लिक्विड तैयार कर लें। इसे टाइल्स पर छिड़ककर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर साफ कपड़े से क्लीन कर दें।
4/5Image Source : Freepik
बाथरूम में दंगे और पीले पड़ चुके वॉश बेसिन को साफ करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करें। फिटकरी को पानी में घोल लें और 10 मिनट के लिए पानी को उबाल लें। अब इस पानी को बाथरूम में जमा गंदगी, किनारे या फ्लश और वॉशबेसिन में डाल दें। किसी ब्रश से रगड़कर पीले दागों को साफ कर लें।
5/5Image Source : Freepik
5-6 नींब के छिलकों को थोड़ा नमक और पानी डालकर मिक्सी में अच्छी तरह से ग्राइंडर कर लें। एक सॉल्यूशन जैसा बना लें और फिर इसमें से 3-4 बड़ा चम्मच मिश्रण ले लें। इसमें थोड़ा हार्पिक या कोई दूसरा बाथरूम क्लीनर मिक्स करके पेस्ट बना लें। इससे बाथरूम को चमकाएं।