त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?
त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?
How To Improve Skin Tone: क्या आप पार्लर जाए बिना नेचुरली अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए।
Published : Nov 25, 2025 09:08 pm IST, Updated : Nov 25, 2025 09:08 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
घर बैठे-बैठे भी त्वचा की रंगत को नेचुरल तरीके से काफी हद तक सुधारा जा सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप भी इस फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक स्पून हल्दी, दो बड़े स्पून दही और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी।
2/5Image Source : FREEPIK
आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकालना है और फिर अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस फेस पैक को बनाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। लगभग 15-20 मिनट तक औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को लगाए रखें। फेस पैक के सूखने के बाद आप मुंह धो सकते हैं। फेस वॉश के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
4/5Image Source : FREEPIK
त्वचा को तुरंत चमक देने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा के निखार को सुधारना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस फेस पैक में मौजूद तत्व दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर हल्दी, दही और शहद से बना ये नेचुरल फेस पैक आपकी त्वचा पर सूट कर गया, तो आपकी त्वचा की सेहत काफी हद तक सुधर सकती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।